धान उठाव तेज करेंगे मिलर्स, कलेक्टर ने ली बैठक
दुर्ग। अगले एक सप्ताह में मिलर्स धान का उठाव तेज करेंगे और कस्टम मिलिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिलर्स ने कहा कि इस हफ्ते धान उठाव का काम तेजी से किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी में प्रोत्साहन राशि आदि से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं जिनके कार्यान्वयन से मिलर्स को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों की ओर से किसी तरह से समन्वय की जरूरत है तो एडीएम लीड बैंक आफिसर के माध्यम से समन्वय कर दिक्कत दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि धान का उठाव जितनी तेजी से होगा, धान खरीदी की व्यवस्था मुकम्मल रखने में उतनी ही मदद मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने मिलर्स की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिये हैं जिससे उनके लिए काम आसान होगा। उन्होंने राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष से कहा कि आप लोग आपस में समन्वय कर इस कार्य को दुरूस्त कर लें, आपसी समन्वय के माध्यम से अपनी क्षमता के मुताबिक कार्य तय कर लें ताकि लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में समुचित पहल की जा सके। फूड कंट्रोलर सीपी
दीपांकर ने भी इस संबंध में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि बैंक गारंटी जमा करें और धान का उठाव करें ताकि एफसीआई में चावल जमा किया जा सके। जितनी तेजी से यह उठाव होगा, समितियों के लिए भी उतनी ही आसान स्थिति बनेगी। बैठक में मिलर्स ने कहा कि अगले एक हफ्ते के भीतर स्थिति में पर्याप्त सुधार हो जाएगा।
किसी तरह के समन्वय की स्थिति में फूड कंट्रोलर और डीएमओ से इस संबंध में चर्चा करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य प्रदेश में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है और सबके सहयोग से तथा युद्धस्तर पर किये गये अच्छे कार्य से ही यह काम बेहतर तरीके से संपन्न होता है। इस साल भी मिलर्स तेजी से टारगेट के अनुरूप लक्ष्य प्राप्त करें, किसी भी तरह के समन्वय के लिए जिला प्रशासन सहयोग करने तैयार है। बैठक में मिलर्स ने अपने स्थानीय विषय भी कलेक्टर के समक्ष रखे। कलेक्टर ने कहा कि आपके सरोकारों से शासन को अवगत कराया जाएगा ताकि शीघ्र ही इस दिशा में उचित पहल की जा सके। इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, डीएमओ एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...