पोर्ट ऑ प्रिंस। (एपी) चक्रवाती तूफान ‘एल्सा’ ने हैती और डोमिनिका गणराज्य के दक्षिणी तटों पर शनिवार को तबाही मचायी। कैरेबियाई क्षेत्र में तूफान से कई पेड़ उखड़ गये और मकानों की छतें उड़ गयीं। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
मियामी में नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के अनुसार तूफान का केंद्र जमैका में किंग्स्टन के पूर्व में करीब 140 मील दूर था और यह उत्तर पश्चिम की ओर 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। हालांकि शनिवार तड़के हिस्पेनिओला और क्यूबा पहुंचने से पहले यह कमजोर हो गया। पूर्वानुमान के अनुसार तूफान क्यूबा के बाद फ्लोरिडा की ओर बढ़ेगा, फिर खाड़ी या अटलांटिक तट की ओर बढ़ जाएगा।
इसबीच गवर्नर रोन देसैंतीस ने फ्लोरिडा कह 15 काउंटी में आपात स्थिति की घोषणा की है। इसमें मियामी डेड काउंटी भी शामिल है जहां पिछले सप्ताह एक बहुमंजिला इमारत के ढहने की घटना हुई थी।
आपात प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सेंट लुसिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, आपात अभियान केंद्र के बयान के अनुसार शनिवार को डोमिनिक गणराज्य में तूफान के प्रभाव से अलग-अलग घटनाओं में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 15 साल के एक लड़के और 75 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।
एल्सा ने कई पूर्वी कैरेबियाई द्वीपों में भारी तबाही मचायी है। सबसे अधिक प्रभावित बारबाडोस हुआ है, जहां 1100 से अधिक लोगों ने मकानों के क्षति पहुंचने की सूचना दी है जिसमें 62 मकान पूरी तरह से ढह गए हैं।
प्रधानमंत्री मिया मॉटली ने शनिवार को कहा, ‘‘66 साल में पहली बार किसी चक्रवाती तूफान ने हमें प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह आपात स्थिति है।’’ बारबाडोस में बुधवार तक कक्षाएं टाल दी हैं और रविवार को उसके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों के खुलने का अनुमान है।
हैती में भी तूफान के कारण पेड़ों के गिरने की सूचना है। अधिकारी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को सतर्क कर रहे हैं और उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध कर रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...