रायपुर, 13 अगस्त 2025। बस्तर अंचल को राजधानी से सीधे जोड़ने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच गई है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। विशेष रूप से 77.5 किलोमीटर लंबे तारोकी–रावघाट खंड में यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी हो गई है और ट्रैक बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। रेलवे विकास निगम का लक्ष्य दिसंबर 2025 तक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करना है।
इस रेल लाइन के चालू होते ही बस्तर पहली बार राज्य की राजधानी से रेलवे नेटवर्क के ज़रिये सीधे जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और खनिज परिवहन को नई गति मिलेगी। खासतौर पर रावघाट लौह अयस्क खदानों से भिलाई इस्पात संयंत्र तक सीधी सप्लाई संभव होगी। दल्लीराजहरा खदानों में अयस्क की घटती उपलब्धता के बीच यह परियोजना औद्योगिक ज़रूरतों के लिए वरदान साबित होगी।
परियोजना में अब तक 17.5 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है, 21.94 लाख घन मीटर मिट्टी कार्य का अधिकांश भाग संपन्न है। 3 में से 2 बड़े पुल तैयार हैं और 61 में से 55 छोटे पुलों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। अगस्त–सितंबर 2025 तक बैलेस्ट प्रोक्योरमेंट और भवन निर्माण भी समाप्त होने की उम्मीद है।
पूरे रेलमार्ग में 16 प्रमुख पुल, 19 रोड ओवर ब्रिज, 45 रोड अंडर ब्रिज और 176 छोटे पुल बनेंगे। केवल तारोकी–रावघाट खंड में ही 3 प्रमुख पुल, 5 रोड ओवर ब्रिज, 7 रोड अंडर ब्रिज और 49 छोटे पुल शामिल हैं। सभी कार्य उच्च तकनीकी मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निर्माण कार्य आसान नहीं रहा। अब तक नक्सली हमलों में 4 मजदूरों की मौत और 2 सुरक्षाकर्मियों की शहादत हो चुकी है, जबकि कई मशीनों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं। एसएसबी की सुरक्षा के बाद निर्माण कार्य में गति आई है।
दिसंबर 2025 तक ट्रेन परिचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे बस्तर क्षेत्र में रोजगार, निवेश, खनिज परिवहन, स्थानीय व्यापार और यात्री सुविधाओं में बड़ी वृद्धि होगी। यह रेलवे लाइन विकास और अवसरों का नया द्वार खोलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...