Google Analytics Meta Pixel सुपोषण अभियान से लौटी दानिका की मुस्कान - Ekhabri.com

सुपोषण अभियान से लौटी दानिका की मुस्कान

रायपुर । सुपोषण अभियान से अब बच्चों के चेहरे की रौनक और मुस्कान लौटने लगी है, हंसते खिलखिलाते इन्हीं नन्हें बच्चों में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र संजयपारा 3 की बालिका दानिका यादव भी शामिल हो गई है। कुपोषण को हरा कर अब उसने सुपोषण की ओर अपना कदम बढा लिया है। भैरमगढ़ के निवासी राम नारायण यादव एवं श्रीमती सुंदरी यादव की बेटी दानिका यादव जिसे घर में सभी प्यार से दानी के नाम से बुलाते हैं, जन्म के समय से ही गंभीर कुपोषण की श्रेणी में थी। दानी का जन्म 5 जुलाई 2020 को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में हुआ था। जन्म के समय उसका वजन 1.700 किलोग्राम था। जन्म के समय मां का दूध कम आने के कारण उसको सही मात्रा में मां का दूध नहीं मिल पाता था। दानी के कम वजन को देखते हुए आंगनबाडी कार्यकर्ता शिप्रा नंदनी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक ने उसे चिन्हांकित कर अपनी निगरानी में ले लिया गया। उन्होंने घर वालों को कुपोषण के बारे में समझाते हुए बताया कि बच्चे कमजोर और बीमार न हों और महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया न हो इसके लिए सरकार ने कुपोषण मुक्ति का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुपोषण योजना चला रही हैं। गंभीर रूप से कुपोषित दानिका यादव को योजना में शामिल किया गया है। सेक्टर पर्यवेक्षक ने बताया कि दानिका को सुपोषित श्रेणी में लाना एक गंभीर चुनौती थी, क्योंकि शुरूआत में दानिका की मां आंगनबाड़ी केन्द्र में नहीं आती थी। नियमित रूप से कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक के द्वारा नियमित गृहभेंट कर पिता रामनारायण यादव एवं दानी की दादी मां को समझाया गया। दानी की मां को सही स्तनपान कराने संबधी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चे को 15 दिवस के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किया गया। दानी की मां को हर दिन आंगनबाड़ी से मूंगपल्ली चिक्की और गर्म भोजन दिया गया। साथ ही रेडी टू ईट को विभिन्न व्यंजन बनाकर खाने की सलाह दी गई। जनवरी माह में दानिका यादव का अन्नप्राशन आंगनबाडी केन्द्र में कराया गया। धीरे-धीरे कार्यकर्ता परिवार को सुपोषण का महत्व समझाने में सफल हुई। इसका परिणाम हुआ कि 9 माह में ही दानिका यादव सामान्य श्रेणी में आ गई। अप्रैल 2021 में दानी का वजन 7 किलो हो गया और सितंम्बर में एक किलो और बढ़ गया। इससे दानी का पूरा परिवार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश हैं। दानी की त्वचा में चमक भी बढ़ गई है। दानी के मां का कहना है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना उनके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...