Google Analytics Meta Pixel पढ़ाई के स्तर को ऊंचा करने की पहल: बच्चों के भाषा पठन एवं गणितीय कौशल मजबूत करने होगा प्रयास - Ekhabri.com

पढ़ाई के स्तर को ऊंचा करने की पहल: बच्चों के भाषा पठन एवं गणितीय कौशल मजबूत करने होगा प्रयास

100 दिन के अंदर पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाएगा कौशल ज्ञान
रायपुर। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई में पड़े असर को देखते हुए शिक्षा विभाग तरह-तरह के उपाय अपनाकर बच्चों के पढ़ाई के स्तर को उठाने का प्रयास कर रहा है। कोरोना काल में आॅनलाइन पढ़ाई, मोहल्ला क्लॉस, स्कूल खुलने के बाद उसके स्तर को जानने के लिए बेस लाइन आंकलन और स्कूल में पढ़ाई के बाद मिड लाईन सर्वे परीक्षा के आधार पर स्तर मापने का प्रयास किया जा रहा है। जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में बेस लाइन सर्वे की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों के भाषा पठन कौशल व गणितीय कौशल को बेहतर करने का प्रोग्राम तैयार किया है। इसके आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक बच्चों के भाषा पठन व गणितीय कौशल को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि जो बच्चे के भाषा पठन व गणितीय कौशल में मजबूत होंगे, उन्हें किसी भी विषय में परेशानी नहीं होगी। इसलिए विभाग की ओर से 100 दिन के अंदर आंगनबाड़ी व पहली से आठवीं तक के बच्चों को भाषा पठन व गणितीय कौशल का ज्ञान दिया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एस. ध्रुव व जिला परियोजना समन्वयक श्री आर. सोमेश्वर राव का कहना है कि 100 दिन के अंदर बच्चों के भीतर भाषा पठन व गणितीय कौशल मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। बच्चें में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कदम उठाए जा रहे है।
जानिए कैसा है 14 सप्ताह का प्रोगाम
बच्चों में भाषा वाचन कौशल विकास के लिए पहले सप्ताह में खिलौने के माध्यम से उसे देखकर पहचानना बताना, दूसरे सप्ताह में कार्ड में लिखकर अपने पालक, लोगों को पहचाना, तीसरे सप्ताह में हाव-भाव, गीत-कविताओं का वाचन, चौथे सप्ताह में आंगन में शिक्षा यानी पालक आंगन में बच्चों को उन्मुखीकरण व विशेष मेंलों की जानकारी देंगे, पांचवें सप्ताह में शाला के मुस्कान पुस्तकालय का उपयोग, छठवें सप्ताह में सीमित और कुछ चुनिंदा वर्षों का प्रयोग, सातवें सप्ताह में हाव-भाव के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में गीत-कविताएं, आठवें सप्ताह में श्रृृति लेख का अभ्यास, नौवे सप्ताह में सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों का विकास यानी आगे पढ़ना व लिखना, दसवें सप्ताह में छूने व उनसे खूब सारे शब्द बनाने का अभ्यास, ग्यारहवें सप्ताह में अंग्रेजी के वर्णों की पहचान, बारहवें सप्ताह में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग, तेरहवें सप्ताह में मातृ भाषा में सामग्री तैयार कर उनका सामूहिक वाचन और अंतिम व चौदहवें नाटक का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसी प्रकार गणित कौशल के विकास के लिए तीनों स्तर के लिए अलग-अलग कौशल निर्धारित किए गए हैं बच्चों में कौशल विकास के परीक्षण के लिए शाला स्तर पर विद्यार्थी विकास सूचकांक का प्रदर्शन भी किया जाना हैं, बच्चों के उपलब्धि स्तर का पता चल सके।
आन लाईन समीक्षा
जनवरी से अप्रैल के बीच 14 सप्ताह चलने वाले अभियान के लिए हर सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों के साथ योजना तैयार की गई है नियमित समीक्षा आॅनलाईन होगी। नियमित समीक्षा आॅनलाईन होगी। कोरोना से प्रभावित होने को कारण बच्चों को जनरल प्रमोशन देकर पास कर दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी बुनियादी शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस कमी को दूर करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...