Google Analytics Meta Pixel मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल - Ekhabri.com

मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के सघन भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ, सामाजिक भवन का लोकार्पण, मड़ई मेला, जयंती पर्व सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। डॉ. डहरिया ने अपने सघन भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मंदिर हसौद में सेरीखेड़ी परिक्षेत्र में साहू समाज भवन का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने यहां प्रतिभावन छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन मंत्री मंदिर हसौद सेरीखेड़ी साहू समाज भवन के विविध कार्यों के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह समैरिया ग्राम में साहू समाज भवन हेतु 6 लाख रूपए, ग्राम भोथली में नवीन ग्राम पंचायत भवन के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए तथा अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत करने के भी घोषणा की। डॉ. डहरिया मोहमेला ग्राम में मड़ई मेला एवं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे।
डहरिया की अनुशंसा पर 37.50 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अंतर्गत में 37.50 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, चबूतरा निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है। डॉ. डहरिया के प्रयासों से आरंग में अनेकों जनसुविधाओं के कार्य कराये जा रहे हैं। कार्यों की स्वीकृति मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर आरंग क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों के अनुसार ग्राम रसौटा में जैतखाम चौक सतनामी पारा में चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपए, बेनीडीह ग्राम के बजरंग चौक में सीसी रोड भवन निर्माण हेतु 5 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किये गए हैं। इसी तरह ग्राम कठिया में सतनाम चौक के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और रवौली गांव में सामुदायिक भवन हेतु 6 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम जरौद (क) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए और सिवनी में तुलाराम रात्रे के घर से बैसाखू धीवर के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कुकरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...