रायपुर। भारत सरकार, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निदेर्शानुसार जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायगढ़ छ.ग. के तत्वावधान में निजी क्षेत्र की रिक्तियों के लिए बीते माह रोजगार मेला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाने हेतु स्थानीय स्तर पर स्थापित उद्योग, संस्थान से उनकी मांग के अनुसार कुशल युवाओं की आवश्यकता का चिन्हांकन करते हुए रिक्तियों की जानकारी संकलित की जाती है। 11 नियोक्ताओं के माध्यम से विभिन्न सेक्टर जैसे-सेल्समेन, बैंकिग एकाउंटिंग, टेली कॉलिंग, फिल्ड आॅफिसर, रिशेप्सनिस्ट, हेल्पर, सुरक्षा गार्ड, सेल्स मैनेजर, कम्यूटर आॅपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप एक्सक्यूटिव, सेल्स आॅफिसर इत्यादि हेतु कुल 533 रिक्तियों की जानकारी संकलित की गई। कौशल विकास प्राधिकरण रायगढ़ के कार्यालय परिसर में रोजगार मेला में कुल 252 आवेदकों द्वारा विभिन्न रिक्तियों के लिए पंजीयन कराया गया। मेला स्थल में ही नियोजकों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयन की कार्यवाही संपन्न की गई। 86 आवेदकों को रोजगार मेला स्थल में ही विभिन्न रिक्तियों के लिए चयन कर लिया गया। इस तरह चयनित आवेदक संबंधित संस्थानों में उपस्थित होकर संस्थान के अनुकूल कार्य करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए निजी क्षेत्र की रिक्तियों में रोजगार के अवसर से लाभान्वित होते हैं। कार्ययोजना के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर स्थापित उद्योग समूह, नियोक्ताओं, प्रतिष्ठानों में कुशल युवाओं की आवश्यकता का चिन्हांकन करते हुए जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के आपसी सामंजस्य से नियोक्ताओं को रोजगार मेला में आमंत्रित कर जिला स्तर पर प्रत्येक तिमाही में एक रोजगार मेला (वर्ष में कुल 4) आयोजित करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...