Google Analytics Meta Pixel दंतेवाड़ा: कलेक्टर की पहल से 211 एकड़ रकबे में मिलेगी सिंचाई की सुविधा - Ekhabri.com

दंतेवाड़ा: कलेक्टर की पहल से 211 एकड़ रकबे में मिलेगी सिंचाई की सुविधा

किसानों की आमदनी होगी दोगुनी पानी की कमी होगी पूरी

दंतेवाड़ा-कलेक्टर  विनीत नंदनवार के द्वारा जिले के सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्य में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के उददेश्य से विकासखण्ड गीदम अन्तर्गत कारली का दौरा किया। अब किसानों को साल भर 211 एकड़ में फैले क्षेत्र में पानी की उपलब्धता किसानों को मिल सकेगी। उन्होंने किसानों के फसल उत्पादन के लिए ट्यूबवेल की आवश्यकता बताने पर पर्याप्त सिंचाई के लिये बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए खेतों तक विद्युत कनेक्शन पहुंचाकर पानी की उपलब्धता हेतु नदी से लिफ्ट करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कनेक्शन से किसानों के हर खेत तक पानी की सुलभता होगी। जिससे क्षेत्र के किसानों की स्थिति बेहतर हो पाएगी और वर्ष भर उन्हें पानी मिल सकेगा। अब किसानों के खेतों में पानी मिलने से काफी सहूलियत होगी और इससे 25 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन में आने वाली समस्याओं के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उत्पादन किये जा रहे फसलों, उपयोग किये जाने वाले यंत्रों इत्यादि की जानकारी ली। साथ ही रबी की फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जिससे मूंग, उड़द जैसे दलहन, सब्जियों का उत्पादन कर उनकी आमदनी में इजाफा होगा। उपस्थित किसानों ने बताया कि पहले पानी की कमी की वजह से वे अच्छी फसल उत्पादन नहीं कर पाते थे।तार फेंसिंग न होने की वजह पशुओं द्वारा सब्जियों में नुकसान उठाना पड़ता था। पर अब जिला प्रशासन द्वारा फसल उत्पादन में सहयोग मिल रहा है। वे कहते हैं कि अब खेत मे पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। किसान अब उन खेतों में भी मनचाही फसल उगा सकेंगे। कलेक्टर ने इस दौरान अधिकारियों को उन्नत किस्म की नये फसलों से किसानों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत पुरनतराई नर्सरी का निरीक्षण कर वहां पूरे परिसर में भ्रमण कर उपलब्ध पौधों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नर्सरी में सीडलिंग प्लांट यूनिट और बीज,  आदि का अवलोकन किया। उन्होंने सीडलिंग यूनिट के परिसर में मिर्च, टमाटर, पपीता, लीची,  बैंगन, गोभी ,पत्ता गोभी आदि के लगाए गए नर्सरी का जायजा लिया। कलेक्टर ने नर्सरी में वृहद स्तर पर पौध रोपण के लिए फलदार एवं छायादार पौधे तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि  11.796 हेक्टेयर क्षेत्र में नर्सरी फैला है। जिसमें आम, लीची, अमरूद जैसे फलदार वृक्ष का उत्पादन होता है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने निरीक्षण के दौरान नर्सरी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नर्सरी को माडल नर्सरी के रूप में विकसित करें ताकि जिलों के किसान नर्सरी को देखकर उन्नत कृषि के लिये प्रेरित हो सके। साथ ही पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने किसान हितग्राहियों से बात कर फसल उत्पादन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, उप संचालक कृषि आनंद नेताम, उद्यानिकी सहायक संचालक डीकलेश कुमार, बिजली विभाग  शुक्ला, जनपद सीईओ गीदम अमित भाटिया, नर्सरी के अधिकारी-कर्मचारी सहित किसान उपस्थित थे।

Read Also  टीबी के इलाज में बस्तर जिला प्रदेश में अव्वल
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...