दंतेवाड़ा : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य की मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की। इस सफल अभियान से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर दंतेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। बताया गया कि यह शराब पिकअप वाहन (सीजी-18आर 439) और मारुति ईको वाहन (सीजी-18आर 0332) के जरिए लाई जा रही है, जिसे स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी थी।
सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा बाईपास के ग्राम बालूद रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन, एक मारुति ईको वाहन और एक स्कूटी को जब्त किया। तलाशी लेने पर तीनों वाहनों से कुल 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने टीम की सराहना की और कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
दंतेवाड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आगे भी निगरानी और सख्त कार्रवाई के जरिए ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के प्रयास जारी रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...