दुनिया के वो तमाम देश जो समय रहते विज्ञान, नवाचार, तकनीक और रिसर्च जैसे क्षेत्रों का महत्व समझ गए, वे शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। डेटा विश्लेषण भी ऐसा ही एक क्षेत्र है जिसकी मदद से तमाम महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इन्हीं के आधार पर कोई कंपनी, देश या समाज का कोई भी अंग वे सभी फैसले लेता है। यही वजह है कि डेटा विश्लेषकों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। दुनिया के कुछ देशों ने इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा की हैं।
अगर आप डेटा विश्लेषक हैं और इन देशों में करियर की संभावनाएं तलाश रहे हैं तो आपको शुरुआत में ही 40 से 50 हजार यूएस डॉलर की जॉब मिल सकती है। वहीं, कुशल और पेशेवर डेटा एनालिस्ट को सालाना एक लाख यूएस डॉलर तक की जॉब मिलना भी मुमकिन है। आज विभिन्न संस्थानों की ओर से ये कोर्स ऑफर किया जा रहा है। सर्टिफिकेशन से लेकर डिग्री कोर्स तक मौजूद हैं। इन्हें करने के लिए अलग-अलग योग्यता रखी हैं। इसके अलावा कई संस्थानों की तरफ से ये कोर्स ऑनलाइन मोड में भी ऑफर किया जाता है।
यूएसए डेटा विश्लेषकों के लिए सबसे माफिक जगहों में से एक है। यह देश बीते कई दशकों से नवाचार और तकनीक का केंद्र रहा है। यहां डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों की भरमार है। यही वजह है कि यहां डेटा विश्लेषकों को दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा मोटी सैलरी ऑफर की जाती है। इसी तरह यूके यानी यूनाइटेड किंगडम भी उन देशों की लिस्ट में शुमार है, जहां डेटा एनालिसिस के महत्व को समझा जा चुका है। यूके के प्रमुख शहरों में तमाम मल्टीनेशनल कंपनियों के कार्यालय मौजूद हैं। इसके अलावा यह देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसलिए यहां भी डेटा एनालिस्ट के लिए बेहतर करियर की संभावनाएं हर समय मौजूद रहती हैं।
जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया की तमाम नामचीन और बड़ी कंपनियां जर्मनी की ही हैं। इस देश में भी नवाचार और तकनीक पर खासा जोर दिया जाता रहा है। यही वजह है कि इस देश में भी डेटा विश्लेषकों की मांग बनी रहती है। कनाडा अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ बेहतर क्वालिटी लाइफ के लिए भी जाना जाता है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियां के मुख्य कार्यालय यहां मौजूद हैं। यहां भी बुनियादी और ढांचागत क्षेत्रों के अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में डेटा विश्लेषकों की भारी मांग है।
अमेरिका और यूरोप महाद्वीप के देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र ऐसा देश है जहां भारतीयों के लिए डेटा एनालिसिस में नौकरी के खासे अवसर मौजूद हैं। बीते समय के साथ ऑस्ट्रेलिया में नवाचार, तकनीक आदि क्षेत्रों में काफी प्रगति देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया में डेटा विश्लेषक के लिए जहां नौकरी की कई संभावनाएं रहती हैं। वहीं, सालाना मिलने वाले वेतन के मामले में भी ऑस्ट्रेलिया यूरोपीय देशों से पीछे नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...