Google Analytics Meta Pixel कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है : राधिका खेड़ा - Ekhabri.com

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है : राधिका खेड़ा

 

राजीव भवन में विवाद के बाद रोते हुए बयां किया अपना दर्द

 

रायपुर। कांग्रेस नेत्री और पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा इन दिनों चुनावी कामकाज को लेकर रायपुर में हैं। बताया जा रहा हैं कल यानी मंगलवार को पीसीसी के संचार विभाग के एक बड़े पदाधिकारी के साथ जमकर विवाद हो गया। यह पूरी घटना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन की हैं। यह विवाद क्यों हुआ यह तो साफ़ नहीं हैं लेकिन इसे लेकर एक वीडियो जरूर सामने आया हैं।

 

इस वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज सुनाई पड़ रही हैं। वह फूट-फूटकर रो रही हैं। राधिका कह रही हैं कि 40 साल में उनके साथ कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं हुआ। इसके साथ ही राधिका खेड़ा यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं कि वह पार्टी छोड़ देंगी। हालाँकि इस वीडियो में वह खुद नजर नहीं आ रही हैं।

 

बता दें कि प्रेसवार्ता के दौरान संचार विभाग के बड़े पदाधिकारी और राधिका के बीच सामने आया यह विवाद काफी बड़ा होता जा रहा हैं। वहीं विवाद के बाद राधिका खेरा ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होनें लिखा कि, कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। “पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं।” इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता हैं कि विपक्षी दल भाजपा की तरफ से भी इस मामले में बयान सामने आया हैं।

 

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पूरे मसले पर तंज भरे लहजे में प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा, राधिका खेड़ा आप केवल कांग्रेसियों से बच जाए बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। हम मोदी की गारंटी देते हैं आपको कुछ नहीं होगा। केदार गुप्ता ने यह भी दावा किया कि, कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है। अब कांग्रेस को विनाश से कोई नहीं बचा सकता।

Read Also  भाजपा की बैठक आज, कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद

 

कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है : चंद्राकर

राधिका खेरा के साथ विवाद के मामले को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस छोड़ने वालों की अभी होड़ लगी हुई है। राधिका खेड़ा अगर ऐसा कह रहीं हैं तो इसमें नया क्या है। जिन राज्यों में उनका शासन चह रहा है, वहां लोग सुरक्षित नहीं है। देश इनके हाथों में सुरक्षित नहीं है।

 

पार्टी का अंदरूनी मामला, हम सुलझा लेंगे : दीपक बैज

उधर राधिका खेड़ा के साथ विवाद के मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी में सबका मान सम्मान है। यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लेंगे। वहीं भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया पर बैज ने कहा कि, भाजपा के पास चुनाव के समय कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हमारे नेताओं की बातों को तूल देते हैं। बैज ने कहा कि भाजपा के लोग पहले अपना घर संभाल लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *