Google Analytics Meta Pixel जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी - Ekhabri.com

जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी

 

कोरबा जिले के जंगल में एक युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है जो सड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर जाँच में जुट गई है।यह पूरा मामला जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंगबोरा के पहाड़ बस्ती का है, जहाँ चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर लोगों को है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी

 

आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश मिली।

 

मृतक युवक सफेद रंग की हाफ गंजी, काले कलर की फुल पेंट पहना था। नीचे जमीन में नीले रंग का जैकेट तथा नीले रंग की चप्पल नजर आई। युवक काले व सफेद रंग के गमछे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, पास में ही एक मोटरसाइकिल टी व्ही एस स्पोर्ट्स क्रमांक सी जी 12 एके 4812 मौजूद थी।

 

कोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास गांव में मुनादी कराया गया तब उसकी हर प्रसाद के रूप में पहचान हुई। जांच कार्यवाही जारी है। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Read Also  16 जून से डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, वेतन रोकने का सख्त आदेश जारी

 

बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और अगले माह शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी खोजबीन परिजन आसपास और रिश्तेदार के यहां कर रहे थे।फिलहाल इस पूरे मामले ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *