सिवनी। मध्य प्रदेश में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व की रानी कही जाने वाली कॉलर बाघिन की मौत हो गई है। रविवार को टाइगर रिजर्व पार्क में ही बाघिन का अंतिम संस्कार किया गया है। कॉलर बाघिन 23 बच्चों की मां थी, इसलिए पार्क के अंदर उसे ‘सुपर टाइग्रेस मॉम’ भी कहा जाता था। कॉलर बाघिन हमेशा पार्क के अंदर अपने शावकों के साथ चहलकदमी करते नजर आती थी। निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोकर जताया है।
बताया जा रहा है कि 17 साल की कॉलर बाघिन तीन-चार दिनों से बीमार चल रही थी। पेंच टाइगर रिजर्व पार्क में यह सबसे ज्यादा उम्र की बाघिन थी। कहा जाता है कि कॉलर बाघिन ने एमपी को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कॉलर बाघिन का जन्म सितंबर 2005 में हुआ था। आठ बार में बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था। एक बार में कॉलर बाघिन ने सबसे अधिक पांच शावकों को जन्म दिया था।
सीएम ने शोक व्यक्त किया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि एमपी को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली, प्रदेश की शान और 29 शावकों की माता, पेंच टाइगर रिजर्व की ‘सुपर टाइग्रेस मॉम’ कॉलरवाली बाघिन को श्रद्धांजलि। पेंच टाइगर रिजर्व की ‘रानी’ के शावकों की दहाड़ से एमपी के जंगल सदैव गुंजायमान रहेंगे।
क्यों पड़ा कॉलर वाली बाघिन नाम दरअसल, मार्च 2008 में बाघिन को बेहोश कर रेडियो कॉलर पहनाया गया था। यह काम देहरादून के विशेषज्ञों ने किया था। इसके बाद से ही इस बाघिन को कॉलर वाली बाघिन कहा जाता है। पर्यटकों के बीच यह काफी लोकप्रिय थी। पेंच आने वाले पर्यटकों में इसकी एक तस्वीर लेने के लिए होड़ मची रहती थी।
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...