Google Analytics Meta Pixel गुड का आयुर्वेद महत्व, जाने क्यों है लाभकारी - Ekhabri.com

गुड का आयुर्वेद महत्व, जाने क्यों है लाभकारी



गुड़ केवल एक खाद्य पदार्थ या चीनी का विकल्प भर ही नहीं है बल्कि इसमें सेहत का खजाना छिपा है। यह एंटी टॉक्सिन का भी काम करता है। रात में गुड़ का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। यानि यह खून को साफ करने का काम भी करता है। वैसे तो गुड़ के सेवन के कई फायदे हैं लेकिन हम आपको यहां 7 चुनिंदा फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।


1.सूक्रोज़ का सबसे अच्छा संग्राहक गुड़ होता है। भारतीय संस्कृति में भोजन करने के बाद मीठा खाने का प्रचलन सदियों पुराना है। इस गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए गुड़ सबसे अच्छा माध्यम होता है। गुड़ में बहुत ही पोष्टिक तत्व होते है। इसमें फाइबर बिल्कुल भी नहीं होता। यह पाचन प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद करता है साथ ही यह कब्ज को रोकने में असरदार होता है।


2. इसमें उपस्थित पोषक तत्‍वों में लौह तत्‍व और फोलेट अच्‍छी मात्रा में होते है, ये तत्‍व शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं की सामान्‍य मात्रा बनाए रखने में मदद करते है। इस प्रकार यह एनीमिया को रोकने में मदद करते है। जिन लोगों को लौह तत्‍व की कमी होती है उन लोगों के लिए गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।


3.देशी गुड़ में प्रतिरोधक तत्‍वों की अधिकता होती है इस कारण इसे कई प्रकार के सीरप और दवाओं में उपयोग किया जाता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट आपकी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में मददगार होते है। सर्दी-खांसी और बुखार में इसका सेवन विशेष रूप से किया जाना चाहिए। इसमें विटामिन सी होता है जो‍ कि आपके शरीर को ठंड़ से बचा कर गर्मी देने का काम करता है। इसका सेवन करने से बीमार व्‍यक्ति को अधिक ऊर्जा प्राप्‍त होती है।

Read Also  Ekhabri विशेष: सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करें इन कार्यों को, पूर्वजों को मिली तृप्ति


4.गुड़ अच्छी त्वचा के लिए भी जरूरी है। त्वचा की देखभाल करने के लिए आप अपने आहार में इसको शामिल कर सकते हैं। यह ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद करता है। यह त्‍वचा को साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है। गुड़ शरीर से हानिकारक टॉक्‍सिन बाहर निकालने में मददगार है। इससे आपकी त्‍वचा साफ और स्‍वस्‍थ बनी रहती है। रोजाना गुड़ खाने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है और चेहरा ग्‍लो करने लगता है।


5.नियमित गुड़ का सेवन करने वजन कम करने में मदद मिलती है। गुड़ में पोटेशियम अच्‍छी मात्रा में होते है यह एक खनिज पदार्थ है। पोटैशियम इलेक्‍ट्रोलाइट्स के स्‍तर को अनियंत्रित होने के खतरे कम करता है। यह पानी के अवशोषण को कम करता जो कि आपके वजन बढ़ने का प्रमुख कारण हो सकता है। पोटैशियम मांसपेशियां कोशिकाओं के निर्माण और चयापचय में वृद्धि करता है। इन्‍हीं वजहों से यह आपके वजन को कम करने में उपयोगी होता है।


6.शुगर और गुड़ दोनों ही मीठे होते है जो हमें शक्ति देते है, लेकिन शक्कर की अपेक्षा गुड़ हमें ज्यादा शक्ति प्रदान करता है क्‍योंकि इसमें शक्‍कर की तुलना में कार्बोहाइड्रेट ज्‍यादा होता है जो कि हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह खून में आसानी से अवशोषित हो जाता है जिससे हमें तत्‍काल ही ऊर्जा प्राप्‍त होने लगती है गुड़ को खाने से हमें ऊर्जा बहुत देर तक मिलती रहती है. यह शरीर की थकावट और कमजोरी को दूर करता है।


7. दूध और गुड़ का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में या गठिया से होने वाली तकलीफों को दूर किया जा सकता है। यदि आपको जोड़ों का दर्द होता है तो इसका सेवन कर आप इसे दूर कर सकते हैं. इस को आप अदरक के साथ मिला कर उपयोग कर सकते है। आप अपनी शारीरिक संरचना और वोन्‍स को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिदिन एक गिलास दूध के साथ इसका सेवन कर सकते है। यह आपको गठिया, जोड़ों के दर्द और हड्डियों की तकलीफ को दूर करने में मदद कर सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...