मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जिला अस्पताल में 5 महीने की गर्भवती आदिवासी महिला से उसके मृत पति के खून से सना बिस्तर साफ करवाने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर लगी खून की धब्बों को साफ करते देखा जा सकता है, जिसके बाद पूरे देश में प्रशासन और अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
लालपुर गांव में ज़मीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में रघुराज मरावी (28) की जान चली गई। घायल अवस्था में रघुराज को गढ़सरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी रोशनी बाई पांच माह की गर्भवती हैं, अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचीं थीं। पति की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने कथित तौर पर उन्हें उस बिस्तर को साफ करने के लिए मजबूर कर दिया, जिस पर उनके पति ने दम तोड़ा था।
इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और जिला स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर राजकुमारी मरकाम और आया छोटी बाई ठाकुर को निलंबित कर दिया। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को करंजिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी आदेश तक अटैच कर दिया गया है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद निंदनीय घटना है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।
डिंडोरी के लालपुर गांव में ज़मीन विवाद के कारण 31 अक्टूबर को पिता धरम सिंह मरावी (65) और उनके दो बेटों शिवराज मरावी (40) और रघुराज मरावी की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...