आंध्र प्रदेश के तिरुपति के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचने में चंद मिनट की देरी के कारण यहां भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की जान चली गई। इन मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई में सिर्फ पांच मिनट की देरी हुई थी। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है।
चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन के अनुसार तिरुपति के रुइया अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। सभी मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की जान चली गई। ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर दोबारा भरने में पांच मिनट का अंतराल था। सिलेंडर का दबाव कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।
अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती का कहना है कि यहां कोविड के अलावा अन्य मरीज भी भर्ती होते हैं। कुछ और मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां लगभग 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
इससे पहले भी कई और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। हाल ही में दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से 12 मरीजों ने दम तोड़ दिया था, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल थे। अस्पताल में एक मई को दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी, जिसके बाद डेढ़ घंटे के बाद सप्लाई मिली। वहीं, कर्नाटक के हुबली में श्री भानजी डी खिमजी लाइफलाइन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...