Google Analytics Meta Pixel गोवा के अस्पताल में 26 कोविड मरीजों की गई जान, जांच कराएंगे स्वास्थ्य मंत्री - Ekhabri.com

गोवा के अस्पताल में 26 कोविड मरीजों की गई जान, जांच कराएंगे स्वास्थ्य मंत्री

गोवा में एक अस्‍पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से मात्र चार घंटे में 26  कोरोना मरीजों की जान चली गई। इस घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि यह घटना किस वजह से हुई इसका सटीक कारण का पता लगाने के लिए हाई कोर्ट के न्‍यायाधीश से जांच होनी चाहिए।

राणे ने कहा कि अस्‍पताल को 1,200  जंबो मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता की थी। इसमें से केवल 400  की आपूर्ति की गई थी। अगर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी है  तो उस खाई को कैसे पाटा जाए। इस बारे में चर्चा होनी चाहिए। राणे ने कहा कि गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड-19 उपचार की देखरेख के लिए राज्य सरकार ने नोडल अधिकारियों की जिस तीन सदस्यीय टीम को गठित किया है। उसे मुख्यमंत्री को मुद्दों का इनपुट देना चाहिए।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने एक पीपीई किट पहनी और गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में COVID-19 वार्डों का दौरा किया। यहां उन्होंने रोगियों और उनके रिश्तेदारों से मुलाकात की। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और GMCH में COVID-19 वार्डों को इसकी आपूर्ति का गैप इस घटना का कारण हो सकता है।’ उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वार्ड-वार तंत्र स्थापित करने की भी घोषणा की।

सावंत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘डॉक्टर, जो मरीजों का इलाज करने में व्यस्त हैं, वे ऑक्सीजन जैसी लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था में अपना समय नहीं दे सकते। मैं वार्ड वार तंत्र स्थापित करने के लिए तुरंत एक बैठक करूंगा ताकि मरीजों तक समय पर ऑक्सीजन पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन समस्या कभी-कभी पैदा होती है क्योंकि ये सिलेंडर समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...