भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए 2 जून को उड़ान भरना है। उसके बाद यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हें साफ कहा गया है कि अगर इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले मुंबई में उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आता है तो वे खुद को इस दौरे से बाहर समझे। ऐसे में भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार ने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे मुंबई पहुंचने तक खुद को आइसोलेट रखने की कोशिश करें।
इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों का होटल में चेक इन के पहले दिन RT-PCR टेस्ट होगा। टीम इंडिया 19 मई से मुंबई के बायो-बबल में एंट्री कर सकती है। इसके बाद इंग्लैंड पहुंचकर भी विराट कोहली की टीम को 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए 2 जून को उड़ान भरना है। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
बोर्ड ने टीम के सदस्यों को भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए कहा है और बीसीसीआई इंग्लैंड में उनकी दूसरी खुराक की व्यवस्था करेगा। इंग्लैंड में उपलब्ध एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोविशिल्ड का एक वर्जन है, तो बीसीसीआई को वहां अपने खिलाड़ियों के लिए दूसरी खुराक उपलब्ध कराने में परेशानी नहीं होगी।
विराट कोहली, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों ने सोमवार को वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली, जबकि आने वाले दिनों में कुछ खिलाड़ी उन्हें लेने वाले हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिलने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो वे इसके बारे में सूचित करे। बोर्ड उनके लिए इसकी व्यवस्था करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...