श्रीलंकाई क्रिकेट के दिन खराब चल रहे हैं। श्रीलंकाई के घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 2-0 से सफाए के बाद उसके कई क्रिकेटर देश छोड़ने की तैयारी में हैं। दरअसल कई खिलाड़ी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना छोड़कर अमेरिका जाने पर विचार कर रहे हैं। इस चर्चा के बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में उथल-पुथल मच गई है। टीम में उचित मौके न मिलने और वेतन में कटौती के कारण श्रीलंका के कई सीनियर और घरेलू क्रिकेटर देश छोड़कर अमेरिका में बसने पर विचार कर रहे हैं। वे अमेरिकी क्रिकेट टीम के लिए खेल सकते हैं। इन खिलाड़ियों में 18 शतक जड़ने वाले उपुल थरंगा और दुष्मंत चमीरा समेत 15 खिलाडी शामिल हैं, जो अगले महीने तक अमेरिका का रुख करने की तैयारी में हैं।
एक श्रींलकाई अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ये क्रिकेटर देश में सही मौके न मिलने और आर्थिक तौर पर अच्छा समर्थन न मिलने से हताश हैं और नए विकल्प तलाश रहे हैं। गत माह ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या के अमेरिका जाने के फैसले के बाद अन्य क्रिकेटर भी इसी रास्ते पर चलने का मन बना चुके हैं। इस स्थिति ने श्रीलंकाई क्रिकेट को मुश्किल में डाल दिया है।
बताया जाता है कि श्रीलंका के सीनियर ओपनर उपुल थरंगा, तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा, अमिला अपोंसो, मलिंडा पुष्पकुमारा, दिलशान मुनवीरा, लाहिरू मधुशनका, मनोज सरतचंद्रा और निशान पेरीस जैसे राष्ट्रीय टीम और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के खिलाड़ी अमेरिका जाने का मन बना चुके हैं। ये खिलाड़ी मार्च तक अपने देश में क्रिकेट छोड़कर अमेरिका चले जाएंगे।
एक क्रिकेटर ने कहा कि देश में उनके लिए भविष्य नहीं है। इसलिए अमेरिका जा रहे हैं, जो दुनिया के अलग-अलग देशों के क्रिकेटरों को मिलाकर नई टीम तैयार करना चाह रहा है। इस खिलाड़ी के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड के पैसा घटाने और हमारा कॉन्ट्रेक्ट (दूसर दर्जे के खिलाड़ी) फिर से न बढ़ाने के हालिया फैसले के बाद कई खिलाड़ी जाने की योजना बना रहे हैं। वहां कम से कम सालाना 50 हजार डॉलर यानी करीब 97 लाख श्रीलंकाई रुपये दिए जाते हैं। बड़े स्तर पर खिलाड़ियों का पलायन होगा और वैसे भी श्रीलंका में हमारे लिए कोई अच्छा भविष्य नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...