बिहार के छपरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके आशिक के साथ करा दी। इतना ही नहीं उसे हंसी खुशी उपहार देकर विदा भी कर दिया। यह कहानी हम दिल चुके सनम फिल्म जैसी है। इसमें पति अपनी पत्नी की शादी उसके पूर्व प्रेमी से करा देता है।
छपरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। शादी कर तीनों मंदिर से लौट रहे थे, तभी किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जो वायरल हो गया है। शादीशुदा महिला की एक बेटी भी है, लेकिन इनपर प्यार का खुमार कुछ इस कदर चढ़ा की शादी के बाद भी ना उतरा इसके बाद पति ने यह कदम उठाया और मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।
छपरा के रौजा मोहल्ले के युवक ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला, फिर लड़की की पसंद बदल गई। पति को जब यह बात पता चली कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ प्यार करती है तो उसने समझाया। मारपीट तक की। पति को लगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पत्नी ने घर से भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
पत्नी की अपने बॉयफ्रेंड संग प्रेम की जब सारी बात खुल गईं तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। पति ने काफी कोशिश की पर बात न बनी। अंत में पति ने दिल पर पत्थर रख पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने का मन बनाया। पति ने फिल्मी स्टाइल में पत्नी प्रेमी को बुलाकर मंदिर में जाकर दोनों का विवाह करा दिया। इंटरनेट मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा, इसमें पति यह कहते हुए दिख रहा है कि उसकी पत्नी ने जब प्रेमी के साथ रहने की बात कही तो उसने खुद शादी करा दी। वहीं लड़की यह कह रही है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से विवाह कर रही है। सबसे खास बात यह है कि लड़की ने पहले भी प्रेम विवाह किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...