Google Analytics Meta Pixel घर से रूठकर चली आई मायके तो पति ने टावर पर चढ़कर लगाया काल - Ekhabri.com

घर से रूठकर चली आई मायके तो पति ने टावर पर चढ़कर लगाया काल

पति-पति के बीच विवाद, अनबन और झगडे के बाद रूठकर पत्‍नी का मायके चले जाना आम बात है। पत्‍नी को मनाने और वापस घर ले जाने के कई किस्‍से भी प्रचलित हैं। मगर छत्‍तीसगढ के कोरबा कुछ अलग ही नजारा दिखा। यहां घर से रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने के लिए उसका प‍ति हाई वोल्ट करंट दौड़ते बिजली के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद उसने पत्‍नी को काल कर कहा-घर चलो बसंती।

पत्‍नी के मायके के प‍डोसियों ने कहा कि मान-मनव्वल के सारे जतन फेल हो गए तो उसने यह कदम उठाया। वह सुबह बिना कुछ कहे ससुराल से निकल गया और टावर पर 40 फीट ऊंचाई में जाकर बैठ गया। उसने वहीं से मोबाइल पर पत्नी को काल लगाया और मनाने का प्रयास करने लगा। खास बात यह रही कि उसके टावर पर चढने की खबर उसके ससुराल वालों को छोड़ सारे शहर में फैल चुकी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और करीब तीन घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा जा सका।
इस घटना ने सुपरहिट फिल्म शोले की याद दिला दी। संयोग रहा कि उस फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र ने बसंती के लिए टंकी पर चढ़कर सारे गांव को सर पर उठा लिया था और यहां अपनी पत्नी बसंती के लिए गणेश ने अपनी जान दांव पर लगा दी। ड्रामा उस समय शुरू हुआ, जब सुबह करीब दस बजे किसी ने बजरंग चौक के पीछे स्थित एक इलेक्ट्रिक टावर पर एक आदमी को चढ़ते देखा। इसके बाद शोर मचाते हुए एक-एक कर लोगों की भीड जुट गई। इसकी खबर बाल्को पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने भी उससे बात कर समझाने का प्रयास किया। पर उसने रोते हुए लोगों की बात अनसुनी कर मोबाइल पर किसी से बातें करने मग्न था। काफी ऊंचाई पर होने से उसकी आवाज समझ में न आती। इस बीच उसने अपनी बात बताने अपना मोबाइल नीचे गिराया पर वह भी लोहे के एंगल से टकराकर चकनाचूर हो गया। काफी कोशिशों के बाद उसने अपने ससुर का नाम व पता बताया। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर पत्नी और पांच साल की बेटी को लेकर आई, तब जाकर उसके इस तरह टावर में चढ़ जाने की वजह सबसे सामने आई।

Read Also  अम्बिकापुर कलेक्टर के आदेश: इस बार सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा होली मिलन

मुंगेली जिला में लोरमी के गणेश भास्कर व उसकी पत्नी बसंती के बीच कहा-सुनी होने पर वह पति का घर छोड कांजी हाउस परसाभांठा स्थित मायके चली आई। उसे ही मनाने वह लोरमी से दो दिन पहले आया और गुरूवार को समाज की बैठक भी हुई। परिजनों ने बसंती को पति के साथ जाने का फैसला किया पर वह जाने तैयार नहीं थी। इस बात से क्षुब्ध होकर गणेश टावर पर जा बैठा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...