Google Analytics Meta Pixel संकट से बचना है तो भूलकर भी Google पर Search ना करें ये चीजें - Ekhabri.com

संकट से बचना है तो भूलकर भी Google पर Search ना करें ये चीजें

मौजूदा समय में कोई भी जानकारी चाहिए तो हम गूगल की सहायता लेते हैं। मगर गूगल मिलने वाली हर जानकारी सही नहीं होती। आजकल जालसाज गूगल सर्च की हमारी आदत का फायदा उठाकर हमारा बैंक अकाउंट तक खाली कर सकते हैं। हम आपको ऐसी बात बता रहे हैं, जिन्हें Google पर Search करने से पहले सावधान रहना चाहिए।

कस्टमर केयर नंबर ढूंढना : किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करने से परहेज करना चाहिए। अक्‍सर देखा गया है कि गूगल सर्च में आने वाला नंबर कंपनी का नहीं,  जालसाजों का होता है। इस नंबर पर कॉल करने का मतलब है खुद की पांव पर कुलहाड़ी मारना। अगर आपको कोई कस्टमर केयर नंबर चाहिए तो हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Email ID सर्च न करें : गूगल पर आप खुद की Email ID सर्च करने से बचें। ऐसा करने पर आपका अकाउंट हैक और पासवर्ड लीक हो सकता है। इसके बाद आपकी ईमेल आईडी के जरिए आप किसी स्कैम में भी फंस सकते हैं। इसलिए जिस मोबाइल में आपका Email ID लॉगिन है, उसमें गूगल पर जाकर कभी भी खुद की Email ID को सर्च न करें।

यूआरएल को जांच लें : किसी भी बैंकिंग वेबसाइट पर जाने से पहले उसके यूआरएल (URL) को ठीक से वेरिफाई कर लें। कई बार जालसाज बैंकों जैसी दिखने वाली वेबसाइट तैयार कर लेते हैं। अगर आप उस लिंक को खोलकर अपनी डिटेल्स दर्ज करेंगें तो अकाउंट खाली होना तय समझिए। इसके अलावा कई बार सरकारी योजनाओं के नाम से भी फर्जी वेबसाइट बना ली जाती हैं।

Read Also  क्या आप जानते हैं क्यों गणेश भगवान को प्रिय है दूबी

मोबाइल ऐप या सॉफ्टवेयर : अगर आपको अपने फोन में कोई ऐप या सॉफ्टवेयर चाहिए तो हमेशा प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। देखा गया है कि कई लोग उन ऐप्स को गूगल से डाउनलोड कर लेते हैं जो प्ले स्टोर पर नहीं मिलते। इस तरह के ऐप्स फोन में डाउनलोड होने के बाद आपके पर्सनल और फाइनैंशियल डेटा को चुरा सकते हैं।

कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचें : कई बार किसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पता नहीं होता है, ऐसे में हम Google का ही सहारा लेते हैं, लेकिन Google पर किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे आप किसी तरह की ठगी का शिकार हो सकते हैं। आप जब ऐसे नंबर पर कॉल करेंगे तो आपका नंबर हैकर्स के पास पहुंच जाता है। जिसके बाद हैकर्स आपको आपके नंबर पर कॉल करके साइबर क्राइम को अंजाम दे सकते हैं, जिसमें कि SIM Swap जैसी घटनाएं शामिल हैं। इसलिए जिसका कस्टमर केयर नंबर लेना हो उसकी ऑफिशियल साइट पर जाकर ही नंबर लें।

शेयर मार्केट टिप्स पर न करें भरोसा : बहुत से लोग जल्द अमीर बनने की कोशिश में गूगल पर शेयर मार्केट टिप्स और करोड़पति बनने के तरीके ढूंढते हैं। कुछ लोगों को टिप्स मिल जाते हैं तो वे आंख बंद करके उनपर भरोसा कर लेते हैं। इस तरह पैसे इनवेस्ट करने से आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

मेडिकल सलाह : कभी भी बीमार पड़ने पर नजदीकी डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। Google Search में किसी भी बीमारी के ईलाज और दवाइयों के बारे में कभी सर्च न करें। ऐसा करने से आप गलत दवाई के बारे में जानकारी ले सकते हैं और उसका सेवन कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होगा। कई लोग Google Search में वजन घटाने वाली दवाईयों और उपचार के बारे में भी सर्च करते हैं। ऐसा करना किसी खतरे से कम नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...