रायपुर, 18 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित समिति कक्ष में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में अलग से संचालनालय गठन, नए छात्रावास भवनों के निर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जिसमें लगभग 95 जातियां और उनके उपसमूह शामिल हैं। सरकार इन वर्गों की शैक्षणिक और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू कर रही है।
सरकार ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का गठन किया है, जिससे इन वर्गों के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। साथ ही, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन भी किया गया है। विभिन्न समाजों के विकास के लिए लौहशिल्प, रजककार और तेलघानी विकास बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने छात्रावास, आश्रम और आवासीय विद्यालयों की स्थापना के साथ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को ऑनलाइन माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजने की व्यवस्था लागू की है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिन्हें छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाता। वर्तमान में 55 छात्रावास संचालित हैं, जबकि नए बजट में छह जिलों में अतिरिक्त पोस्ट मैट्रिक छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं।
बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, गजेंद्र यादव और ओपी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...