Google Analytics Meta Pixel रक्षामंत्री बोले-पाकिस्‍तान से वापस लेंगे गिलगित-बाल्टिस्तान - Ekhabri.com

रक्षामंत्री बोले-पाकिस्‍तान से वापस लेंगे गिलगित-बाल्टिस्तान

रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने फिर गुलाम जम्मू-कश्मीर को वापस लेने का संकल्प दोहराया। उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक कहा कि हमारी यात्रा गिलगित-बाल्टिस्तान को वापस लेने के बाद ही पूरी होगी। उत्तर की ओर हमारी यात्रा शुरू हो गई है और वह दिन दूर नहीं जब हमारा लक्ष्य पूरा होगा। मैं यहां की जनता और हमारी सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम से पूरी तरह से आश्वस्त हूं।

 

उन्होंने कहा कि संसद में वर्ष 1994 को गुलाम जम्मू-कश्मीर वापस लेने के लिए पारित प्रस्ताव को अमल में लाकर 1947 के रिफ्यूजियों को उनके पूर्वजों की भूमि सम्मान के साथ वापस दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने बड़गाम में भारत की पहली सैन्य व नागरिकों की जीत को समर्पित शौर्य दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान ने हमारे जिन इलाकों पर अपना अनाधिकृत कब्जा जमाया हुआ है, वहां के लोगों को उसने कितने अधिकार दिए हैं। मानवाधिकार के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला पाकिस्तान अनाधिकृत कब्जे वाले भारतीय इलाकों में लोगों के अधिकारों का हनन कर रहा है। आए दिन वहां से भारतवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार की सूचनाएं आती हैं। पाकिस्तान को इस बर्बरता का खमियाजा भुगतना होगा।

 

 

कश्मीरियत के नाम पर देश ने आतंकवाद और रक्तपात देखा 
राजनाथ सिह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का नाम लिए बिना कहा कि कश्मीरियत के नाम पर देश ने जिस आतंकवाद और रक्तपात को देखा है, उसे परिभाषित नहीं किया जा सकता। कितनी जानें गईं और अनगिनत घर तबाह हो गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बेहतरी पर खुशी का इजहार करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लोगों में एकजुटता आई है वे एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ रहे हैं। कुछ स्वार्थी तत्वों ने कश्मीरी समाज को हिदू, मुस्लिम, राजपूत व सिख के नाम पर बांटा था। अब शौर्य दिवस हमें एक और अवसर देता है कि हम वीरों के शौर्य व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...