Google Analytics Meta Pixel रूस ने यूक्रेन पर कुछ घंटों में दागे 81 क्रूज मिसाइलें - Ekhabri.com

रूस ने यूक्रेन पर कुछ घंटों में दागे 81 क्रूज मिसाइलें

कर्च ब्रिज पर विस्फोट के जवाब में रूस ने यूक्रेन पर क्रूज मिसाइलों की झड़ी लगा दी। हमले में राजधानी कीव और कई अन्य शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में 11 प्रमुख आधारभूत ढांचे निशाना बने। हमलों में कई नागरिकों के भी मारे जाने की सूचना है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार रूस ने विभिन्न् शहरों में कुल 81 क्रूज मिसाइलें दागीं जिनमें से 43 को यूक्रेनी डिफेंस सिस्टम ने निशाने पर लगने से पहले ही मार गिराया। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाली कर्च रोड-रेल ब्रिज पर शनिवार सुबह विस्फोट  हुआ था। इस विस्फोट को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन का आतंकी कृत्य बताया है।

 

 

पुतिन के अनुसार कीव और अन्य शहरों पर ताजा हमला उसी का परिणाम है। रूसी सेना ने कीव पर महीनों बाद ऐसा भीषण हमला किया है। इसमें व्यस्त सड़कों, पार्कों, पर्यटन केंद्रों और शहर के आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कीव में कई स्थानों पर लाशें और घायलों को जमीन पर पड़े देखा गया। कीव में पांच लोगों के मारे जाने और दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। लवीव, टर्नोपिल, जीटोमीर, डेनिप्रो, क्रेमेंचुक, खार्कीव और जपोरीजिया शहरों पर भी ऐसे ही हमले हुए हैं।

 

 

इन हमलों के बाद पुतिन ने टेलीविजन पर कहा, लंबी दूरी की मिसाइलों से यूक्रेन के ऊर्जा, सैन्य कमान, संवाद केंद्रों और अन्य प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया गया है। इसके लिए जमीन, आकाश और समुद्र से मिसाइलें छोड़ी गईं। यह कार्रवाई कर्च ब्रिज पर यूक्रेन के आतंकी हमले के जवाब में की गई है। यूक्रेन ने इस तरह के आतंकी कृत्य भविष्य में किए तो उनका भी करारा जवाब दिया जाएगा। पुतिन के विश्वस्त चेचेन नेता रमजान कादिरोव ने रूसी कार्रवाई पर खुशी और 100 प्रतिशत संतोष जाहिर किया है। विदित हो कि यूक्रेन में चेचेन लड़ाके रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं।

Read Also  रूस ने यूक्रेन को चेताया, हमारी मांगें मानो अथवा सैनिक मनवा लेंगे

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि आठ क्षेत्रों में 11 प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाकर बिजली, पानी और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई है और बहुत से घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा, रूस हमें धरती से मिटा देना चाहता है। लेकिन हम झुकेंगे नहीं। जर्मनी ने कहा है कि कीव में स्थित उसके दूतावास की एक इमारत भी रूसी हमले का शिकार हुई। फरवरी में रूसी हमला शुरू होने के बाद से इस इमारत का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। यूरोपीय यूनियन ने ताजा हमले को बर्बर और कायरतापूर्ण बताया है।

 

रूसी सेना के साथ बेलारूसी सैनिक होंगे तैनात
रूस के घनिष्ठ सहयोगी देश बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के सहयोग से उनके देश पर हमले की तैयारी कर रहा है। इसलिए यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर रूसी सैनिकों के साथ बेलारूस के सैनिक भी तैनात किए जाएंगे। लुकाशेंकों ने रूसी सेनाओं को अपनी धरती के इस्तेमाल की अनुमति दे रखी है। लेकिन यूक्रेन में लड़ने के लिए सैनिकों को नहीं भेजा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...