Google Analytics Meta Pixel “दीदी की रसोई” से उपलब्ध होगा कामगारों और बैचलर्स को घर जैसा स्वादिष्ट भोजन - Ekhabri.com

“दीदी की रसोई” से उपलब्ध होगा कामगारों और बैचलर्स को घर जैसा स्वादिष्ट भोजन

अंबिकापुर; 25 मार्च I अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल “दीदी की रसोई” टिफिन वितरण की शुरूआत की है। इसका उद्घाटन मंगलवार 21 मार्च को ग्राम परसा में किया गया। इस पहल का उद्देश्य समिति के सदस्यों को आजीविका के नए साधन से आत्मनिर्भर बनाना तथा कामकाजी लोगों को घर जैसा भोजन उपलब्ध कराना है।

जिले के उदयपुर तहसील में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की एक मात्र परसा ईस्ट केते बासेन खुली खदान में कार्यरत कामगारों और विशेष कर बैचलर्स को घर जैसे स्वाद के भोजन की तलाश हमेशा से रही है। जिसे अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक बेहतर आजीविका का अवसर बताते हुए मब्स की महिलाओं को टिफिन वितरण कार्यक्रम हेतु सहायता प्रदान की गयी। मब्स की इस “दीदी की रसोई” में सुबह का नाश्ता दोपहर एवं रात का स्वादिष्ट भोजन फैक्ट्री में काम करने वाले कामगारों, ऑफिस वर्करों, कॉन्ट्रैक्टरों इत्यादि को उचित दर पर टिफिन के माध्यम से उपलब्ध होगी।

मब्स की अध्यक्ष मती अनीता सिंह ने बताया कि ” हमें खदानों में टिफिन सप्लाई के लिए बहुत समय से मांग हो रही थी। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आज हमने दीदी की रसोई का कार्य शुरू किया है जिसमें हम घर जैसा स्वादिष्ट भोजन उचित दर पर उपलब्ध कराएँगे। वर्तमान में ग्राम साल्हि स्थित अदाणी विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य एक अनुबंध के तहत हमारी ही समिति की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। यह एक ऐसा अनूठा मॉडल है जहां हमारे भी बच्चे पढ़ते हैं। जिसकी काफी सराहना भी की जा रही है।”

Read Also  स्वामी निश्चलाचन्द सरस्वती का नेताओं पर कमेंट्स उचित नहीं : ताम्रध्‍वज

आरआरवीयूएनएल द्वारा क्षेत्र के 14 से अधिक ग्रामों में उत्कृष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन एवं अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है। जिसमें आजीविका उन्नयन के तहत मब्स में 60 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्राप्त है। ग्रामीण महिलाओं की इस समिति द्वारा क्षेत्र में विभिन्न उत्पादों जैसे सैनेटरी पैड्स का निर्माण, शुद्ध पेयजल का वितरण, दूध डेयरी, मसाला प्रोसेसिंग इकाई इत्यादि का संचालन किया जा रहा है। जिसमें “दीदी की रसोई” समूह के सशक्तिकरण इकाइयों का विस्तार है जो अपने साथ कुछ और महिलाओं की आजीविका के उन्नयन का एक और उदाहरण सिद्ध होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *