Google Analytics Meta Pixel गलत तरीके से हटाए गए ठेला व्यवसाईयो का पंचायत के माध्यम से पुन: व्यवस्थापन की मांग - Ekhabri.com

गलत तरीके से हटाए गए ठेला व्यवसाईयो का पंचायत के माध्यम से पुन: व्यवस्थापन की मांग

कबर्धा- कुन्डा में गलत तरीके से हटाए गए ठेला व्यवसाईयो का पंचायत के माध्यम से पुन: व्यवस्थापन की मांग की गई है। ज्ञात हो कि हाल ही में विकास खंड पंडरिया अंतर्गत उप तहसील कुंडा में नायब तहसीलदार एवं ग्राम पंचायत सरपंच के माध्यम से मुख्य मार्ग के नाली के पार कुंडा एवं आसपास के कुछ गरीब ग्रामीणों के द्वारा ठेला गाड़ी एवं ठेला, खोमचा रखकर व्यावसाय करने वालों को व्यवस्थापित करने वहां से हटाया गया था। महंगाई एवं रोजगार के लिए भागंभाग भरी जिंदगी में अपने परिवार की गाड़ी को बहुत ही कष्टमय तरीके से खींचते हुए कुंडा में आम जनता एवं गरीब मजदूर ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं । ज्ञात हो कि समस्त स्थापित ठेलेवासियों को इसके पूर्व ग्राम पंचायत कुंडा के पूर्व सरपंच एवं कुंडा के नायब तहसीलदार के द्वारा बस स्टैंड एवं बाजार परिसर को छोड़कर धंधा के अनुसार किसी को 80 वर्ग फीट, किसी को 100 वर्ग फीट जमीन देकर उनकी रोजी मजदूरी एवं जीवन यापन में ग्राम पंचायत के साथ ही साथ शासन सहयोग किया हुआ था । ऐसे में वर्तमान सरपंच एवं नायब तहसीलदार के द्वारा नाली के इस पार सड़क में आए ठेले को हटाने की बात कहीं गई थी। जिस पर सभी व्यवसायीगण तैयार हो चुके थे, लेकिन अचानक किसी पंच के कहने मात्र से ही सरपंच एवं नायब तहसीलदार अचानक अपनी रुख को बदलकर नाली के अंदर एवं बाहर के समस्त खेला, चक्का गाड़ी एवं खोमचा को हटाकर मानो कुंडा के आम जनता एवं गरीब मजदूर वर्ग के लिए सुनामी साबित हो गया । ऐसे में हटाए गए समस्त ठेेला व्यवसायी ग्राम पंचायत सरपंच कुंडा एवं नायब तहसीलदार के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बस स्टैंड एवं बाजार प्रांगण को छोड़कर सड़क के किनारे नाली के अंदर पुन: स्थापित किया जाए ।
अभी जो उनके साथ एकाएक ठेला आदि को हटाने की कार्रवाई हुई है इस कार्रवाई का समस्त व्यापारी ग्राम पंचायत व नायब तहसीलदार के साथ ही शासन-प्रशासन कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...