Google Analytics Meta Pixel साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव - Ekhabri.com

साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए | डिप्टी सीएम ने समारोह मे सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर जिलेवासी सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की | इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज द्वारा प्रकाशित साहू स्मारिका के 10वें अंक का विमोचन किया |

 

समारोह में पधारे समाज के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित विधायकों का शाल ओढ़ाकर, श्री फल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया | इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, जिला पंचायत अध्यक्षसुनीता हीरालाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू सहित साहू संघ के पदाधिकारीगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

 

मुख्य अतिथि सह उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता है कि साहू समाज एक विकसित समाज है। इस अवसर पर उन्होंने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में किसी के पास समय नहीं है और हर एक को जल्दी है, यह युवक- युवती परिचय सम्मेलन इसी का परिचायक है, इसी का एक स्वरूप है, जहां पर सब इकट्ठा होकर, एक दूसरे को जान पहचान हो सके और समय की भी बचत हो सके | साहू समाज की विशेषता यह हैं की यह समाज ईमानदारी के साथ मेहनती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ साहित्य महोत्सव के मंच पर डफली टाक्स में अभिषेक सिंह, आलोक शुक्ला और संजय सैलानी ने की बातचीत

 

समाज के मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

 

बेमेतरा का यह पावन धाम और आज जिला साहू संघ बेमेतरा के द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह के बहुत ही सम्माननीय है | प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष समाज को एक नई दिशा व समाज के कुरुती को दूर करने के उद्देश्य से पूरी ताकत लगाइ है इसके लिए सभी सदस्यों का अभिनंदन |

 

मेरा आप सभी से निवेदन और आग्रह है घर के सदस्य के साथ जो व्यवहार होता है वैसी व्यवहार मेरे से करना यही निवेदन और आग्रह करता हू लेकिन मैं कर्मा माता का अब भी प्रार्थना करता हूँ की मैं जैसे कल था आगे मुझे वैसे ही रखना मै प्रार्थना करता हूं की कभी भी पद का घमंड और गुरुर मेरे सर पर ना चढ़े ये जो मुझे मिला है वह बहुत बड़ा जवाबदारी है आप सब के आशीर्वाद से आप सब के सहयोग से मुझे ये मिला है ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की विशेषता है आज साहू समाज हर जगह आगे बढ़ रहे है |

 

वर्तमान मे बेमेतरा मे लगातार युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है यह बताता है साहू समाज तेज गति से आगे बढ़ रहे है, युवक युवती रिश्ता ढूढने में बहुत पैसा और समय लगता है एक जगह सभी समाज के युवक युवती को इक्कठा करना पत्रिका के रूप में प्रकाशित करना घर बैठ कर ढूढना ये हम कम समय में कर सकते है यह सब ध्यान में रख कर युवक युवती का सम्मेलन रखे आप सभी को मैं बधाई और शुभकामना देता हूँ साहू मेहनत करके खायेंगे ।

Read Also  यादगार होते हैं स्कूल के दिन, भावुक हुए कुलपति डॉ. चंदेल

 

स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू ने सम्मलेन कों सम्बोधन करते हुये कहा की आप सभी के आशीर्वाद के लिए सबको धन्यवाद | युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को शुभकामनाएं | आप लोगों के आशीर्वाद से मै इस क्षेत्र का विधायक के रूप में निर्वाचित हुआ हमारा समाज बहुत बड़ा समाज है और बहुत शिक्षित भी है जागरूक भी है और समझदार भी है |

उन्होंने कहा कि आप सब राजनीति में जरूर आगे बढे लेकिन समाज के अंदर राजनीति ना करें। छग में सरकार किसी की हो साहू समाज की ओर पहले नजर रहता है | समाज के हर व्यक्ति को समाज हित मे सोच रखना चाहिए | आज युवा युवती परिचय सम्मेलन है तो जितने आए हुए युवा भाई युवती बहन को ढेर सारा बधाई देना चाहता हूँ और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।

 

साजा विधायक ईश्वर साहू ने समारोह को सम्बोधन करते हुये कहा की परिचय सम्मेलन में आए हुए सभी बंधु को सादर प्रणाम भद्रकाली का पावन धरती को नमन करता हूँ | आज के कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और समारोह मे आये जितने भी सदस्य है मैं सबका नमन करता हूँ |

 

उन्होंने कहा की हमारा साहू समाज सबसे बड़ा समाज है इस साहू समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन रखा गया है और जितने भी युवक युवती परिचय दिए है उनका मै उज्वल जीवन का कामना करता हूँ | हमारे समाज के द्वारा जो योगदान था वह बहुत बड़ा योगदान था जो मेरे जैसे गरीब और मजदूर परिवार के नागरिक को इतना बड़ा योग्य बनाया और सबसे बड़ा जिम्मेदारी दिया इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूँ |

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *