रायपुर, 3 मई 2025:छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। अभनपुर के पास चल रहे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर पहुंचकर उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोग हो रही सामग्री की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री भेलवाडीह पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निर्माण कार्य भारतमाला परियोजना के तहत किए जा रहे हैं और सभी गुणवत्ता मानकों का पालन हो रहा है।
रायपुर से विशाखापट्टनम तक बनने वाला यह 464 किलोमीटर लंबा छह लेन एक्सप्रेस-वे धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम होते हुए जाएगा। यह परियोजना राज्य के लिए आर्थिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है और देश के विकास में भी योगदान देगी।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित भारतमाला परियोजना और निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अरुण साव ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे राज्य के विकास के लिए एक आर्थिक गलियारे के रूप में कार्य करेगा और रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी को कम कर व्यापारिक गतिविधियों को गति देगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...