रायपुर, 3 मई 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और नया इतिहास रच दिया है। यहां एक्साइमर लेजर कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (ELCA) तकनीक से एक जटिल हृदय रोगी की सफल एंजियोप्लास्टी की गई, जिसका देशभर में लाइव प्रसारण किया गया।
यह दुर्लभ प्रक्रिया उस 73 वर्षीय मरीज पर की गई जिसकी एंजियोप्लास्टी पहले एक निजी अस्पताल में असफल रही थी। मरीज की राइट कोरोनरी आर्टरी में अत्यधिक कैल्शियम जमा था और सामान्य तरीकों से ब्लॉकेज हटाना संभव नहीं हो पा रहा था।
डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में ACI की टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। लेजर की मदद से कैल्शियम की परत को हटाकर बैलून और स्टेंट के लिए रास्ता बनाया गया। इसके बाद इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासोनोग्राफी (IVUS) और विशेष कटिंग बैलून की सहायता से नस को मशीन की तरह काटते हुए स्टंटिंग की गई।
इस प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन जबलपुर में आयोजित कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में किया गया, जिसे देशभर के कार्डियोलॉजिस्टों ने देखा और सराहा।
टीम में डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. प्रतीक गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन शामिल थे, जिनके सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि संभव हुई। मरीज का उपचार मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत किया गया।
इस कार्यशाला और प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर भी नई पहचान मिली है।
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...