2 जनवरी 2025:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम स्थित परिवहन कार्यालय में राज्य के पहले सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां इस तरह का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है।
इस कक्ष में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी, वीडियो और वर्चुअल अनुभव के माध्यम से नागरिकों को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को समझाने की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के उपायों और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कक्ष समाज में सुरक्षा और नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को अब एक विशेष ऑडियो-वीडियो सत्र में भाग लेना होगा, जिससे उन्हें ट्रैफिक नियमों की गहरी समझ मिलेगी। सत्र पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल ट्रैफिक नियमों के पालन में सुधार करेगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी कम करने में सहायक होगी। प्रदेश में इस प्रक्रिया की शुरुआत कवर्धा से की गई है, जिसे धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित नागरिकों ने सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का अवलोकन किया और इसकी जानकारी को उपयोगी बताया। यह कक्ष स्थानीय नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने का एक उत्कृष्ट माध्यम बन रहा है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...