Google Analytics Meta Pixel 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी, पूजा के समय पढ़ें यह कथा, व्रत होगा सफल, जानें मुहूर्त, पारण - Ekhabri.com

17 जुलाई को देवशयनी एकादशी, पूजा के समय पढ़ें यह कथा, व्रत होगा सफल, जानें मुहूर्त, पारण

देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई दिन बुधवार को है. इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. पूजा के समय देवशयनी एकादशी की व्रत कथा पढ़नी जरूरी होती है. इसको पढ़ने से व्रत पूरा होगा और उसका पूर्ण लाभ प्राप्त होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु योग निदा में चले जाते हैं. इस साल देवशयनी एकादशी के दिन शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. देवशयनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की व्रत कथा, पूजा मुहूर्त और व्रत का पारण समय क्या है?

 

देवशयनी एकादशी की व्रत कथा

एक बार युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से आषाढ़ शुक्ल एकादशी की व्रत विधि और महत्व के बारे में बताने का अनुरोध किया. तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि इस व्रत को देवशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं. यह व्रत जीवों के उद्धार के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. जो इस व्रत को नहीं करता है, उसे नरक में स्थान मिलता है. ब्रह्म देव ने नारद जी से इस व्रत के महत्व और विधि को बताया था, वह तुमसे कहता हूं. इसकी कथा कुछ इस प्रकार से है-

 

कथा के अनुसार, एक समय में एक महान राजा मांधाता थे, जो बहुत की दयालु, धार्मिक, प्रतापी और सत्यवादी थे. वे अपनी प्रजा की संतान की तरह सेवा करते थे. उनके सुख और दुख का ध्यान रखते थे. उनके राज्य में सभी खुशहाल थे. एक बार ऐसा समय आया कि लगातार 3 साल तक बारिश नहीं हुई, जिसके कारण फसलें बर्बाद हो गईं और अकाल पड़ गई. उनकी प्रजा त्राहि-त्राहि करने लगी.

Read Also  अंतिम युद्ध की तैयारी: ‘श्रीमद रामायण’ में राम और रावण की महाकथा

 

एक दिन प्रजा ने राजा से गुहार लगाई कि आप इस स्थिति से बाहर आने का कोई उपाय करें. राजा मांधाता भी परेशान हो गए. उनको यह देखा नहीं गया और वे सेना के साथ जंगल की ओर चले गए. वे काफी दिनों तक यात्रा करते रहे और तब जाकर वे ब्रह्मा जी के पुत्र अंगिरा ऋषि के आश्रम के पास पहुंचे. वे आश्रम के अंदर गए और अंगिरा ऋषि को प्रणाम किया. इस अंगिरा ऋषि ने उनसे आने का कारण पूछा.

 

राजा मांधाता ने अंगिरा ऋषि से कहा कि अकाल के कारण उनकी प्रजा परेशान है, अन्न का संकट उत्पन्न हो गया है. चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. बारिश न होने से यह स्थिति पैदा हो गई है. इस संकट से निबटने का कोई मार्ग बताएं. इस पर अंगिरा ऋषि ने कहा कि आपको आषाढ़ शुक्ल एकादशी का व्रत विधि विधान से करना चाहिए, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा करनी है.

 

अंगिरा ऋषि ने कहा कि इस व्रत के करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूरा करेंगे. आपके अर्जित पुण्य से राज्य में बारिश होगी और अन्न का संकट दूर होगा. प्रजा फिर से खुशहाल हो जाएगी. जो भी इस व्रत को करता है, उसके संकट दूर होते हैं. उसे सिद्धियों की प्राप्ति होती है.

 

 

 

अंगिरा ऋषि को प्रणाम करके राजा मांधाता अपनी राजधानी वापस आ गए. जब आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि आई तो उन्होंने पूरी प्रजा के साथ इस व्रत को विधिपूर्वक किया. विष्णु पूजा की और दान किया. नियमपूर्वक पारण किया. इस व्रत को करने के कुछ समय बाद उनके राज्य में बारिश हुई. जिससे फसलों की पैदवार भी अच्छी हुई. उनका राज्य फिर से धन और धान्य वाला हो गया. उनकी प्रजा के दुखों का अंत हो गया.

Read Also  सुविचार : जरा उड़कर तो देखो

 

देवशयनी एकादशी 2024 शुभ समय और पारण

आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ: 16 जुलाई, मंगलवार, 08:33 पीएम से

आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि का समापन: 17 जुलाई, बुधवार, 09:02 पीएम पर

विष्णु पूजा का मुहूर्त: सुबह 05:34 बजे से

ब्रह्म मुहूर्त: 17 जुलाई को 04:13 एएम से 04:53 एएम तक

देवशयनी एकादशी व्रत पारण का समय: 18 जुलाई, गुरुवार, 05:35 एएम से 08:20 एएम तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: 17 जुलाई को 05:34 एएम से 18 जुलाई को 03:13 एएम तक

अमृत सिद्धि योग: 17 जुलाई को 05:34 एएम से 18 जुलाई को 03:13 एएम तक

शुभ योग: प्रात:काल से 07:05 एएम तक

शुक्ल योग: 07:05 एएम से पूरे दिन

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *