चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर खुलकर अपनी राय रखी है। ये नियम तभी से विवादों में रहा है, जब से इसे लागू किया गया है। कई इसके पक्ष में हैं तो कई मानते हैं कि इससे ऑलराउंडर्स प्लेयर्स को नुकसान हुआ है। धोनी का मानना है कि ऐसा नहीं है कि आईपीएल में बड़े स्कोर अतिरिक्त प्लेयर के खेलने से बन रहे हों, बल्कि इसका कारण इससे खिलाड़ियों के बदले माइंडसेट से हैं। उनका मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने उन्हें फायदा नहीं दिया है। वह खुद को इम्पैक्ट प्लेयर भी नहीं मानते।
धोनी ने कहा कि, “जब इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू हुआ था तो मुझे लगा था कि उस समय इस नियम की जरुरत नहीं है। ये नियम कभी मेरी मदद करता है, लेकिन ज्यादातर ऐसा नहीं होता। मैं अभी भी विकेट कीपिंग करता हूं तो मैं इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हूं। मुझे फील्डिंग में भी आना होगा। आईपीएल में बड़े स्कोर बन रहे हैं, उसका कारण इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से आईपीएल में बड़े स्कोर बन रहे हैं। मेरे अनुसार खिलाड़ियों के रिलैक्स माइंडसेट और परिस्थितियों के कारण ऐसा हो रहा है। एक अतिरिक्त बल्लेबाज इतने रन नहीं बना रहा है, बल्कि ये मानसिकता के कारण है। टीमों को आराम है कि उनके पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज है, इसलिए बल्लेबाज अधिक सजह होकर खेल रहे हैं। उनके होने से आत्मविश्वास बढ़ता है क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि सभी 4-5 बल्लेबाजों को खिलाया जा रहा हो।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ राइवलरी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘बतौर बल्लेबाज मैं सभी टीमों के खिलाफ रन बनाना चाहता हूं। टीम को मेरी किस तरह जरुरत है, उसके अनुसार आप बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं। विरोधी टीम को लेकर कहा कि उनके लिए मायने नहीं रखता कि सामने कौन सी टीम है, बल्कि उनके लिए जीत मायने रखती है। हालांकि उनका ये भी मानना है कि दो टीमों के बीच राइवलरी के बारे में बात होती है तो ये पूरे आईपीएल टूर्नामेंट के लिए अच्छी बात है।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत एक कप्तान प्लेइंग 11 के साथ 5 सब्स्टीट्यूट प्लेयर चुनता है। मैच के दौरान कप्तान प्लेइंग 11 से एक खिलाड़ी के बदले सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स में से किसी एक को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है। कप्तान गेंदबाज को बाहर करके बल्लेबाज और बल्लेबाज को बाहर करके गेंदबाज को भी ला सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...