भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता वोट देना चाहती वोट, लेकिन संगठन की कमी की वजह से वोट नहीं दे रही है। हमारे चुनाव प्रबंधन में भारी कमी है। कार्यकर्ता मतदान के दिन बूथ पर कमजोर पड़ जाते हैं।
चुनावी तैयारियों में लगी कांग्रेस के खेमे समेत मध्य प्रदेश के राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह के बयान ने सनसनी फैला दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने स्वीकारा कांग्रेस का संगठन कमजोर है और इलेक्शन मैनेजमेंट में रहती है कमी।
मध्य प्रदेश के चुनाव से महज 7 महीने पहले कांग्रेस के संगठन को कमजोर और इलेक्शन मैनेजमेंट में कमी के बारे में कोई भाजपाई नहीं बता रहा है। कांग्रेस की जमीनी असलियत को आइना दिखा रहे हैं खुद 10 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह।
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें यह स्वीकार करने में कहीं भी एतराज नहीं है कि हमारी पार्टी का जैसा संगठन होना चाहिए, वैसा नहीं है। यह भी हमको एतराज नहीं है कि हमारा जो प्रबंधन है, पोलिंग के आखरी दिन भी कमी रहती है, वैसी तैयारी हमारी नहीं है।
दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश की तमाम हारी हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता का सिंहासन 15 महीने छोड़ दे तो 18 सालों से दूर है। दिग्विजय ऐसे में हार की वजह जानने और रूठे को मनाने के लिए अब तक विंध्य बुंदेलखंड और मालवा की तकरीबन 50 से ज्यादा सीटों पर पहुंच चुके हैं। यही वजह है दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के जमीनी हालात साफ दिखाई दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि जनता हमें वोट तो देना चाहती है, लेकिन संगठन की कमजोरी की वजह से हम लोग उसे पूरा नहीं कर पाए।
चुनाव से पहले संगठन की कमजोरी को बयान करते दिग्विजय के इस बयान के बाहर आते ही भाजपा को न केवल दिग्विजय सिंह को बल्कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी घेरने का मौका मिल गया। कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का यही स्टाइल है, संगठन के मुखिया कमलनाथ है, इसलिए संगठन को कमजोर बताकर वह कमलनाथ पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में जब 15 महीने मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ के पास, सरकार गिर जाने के बाद भी कांग्रेस को 2023 के चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से है। दिग्विजय सिंह का यह बयान कांग्रेस की जमीनी असलियत दिखाने के साथ-साथ अंदरूनी राजनीति को भी दिखा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...