Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर - Ekhabri.com

महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर

100
100

महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, रायगढ़ समेत कई अन्य जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। राज्य की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है। कम से कम 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर उड़ानें बारिश से प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों को उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है। वहीं एयर इंडिया ने रद्द उड़ानों के लिए पूर्ण वापसी की पेशकश की। हालांकि, बारिश के सामान्य होने पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। बीएमसी से माता-पिता से अनुरोध किया है कि वे वे स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के बारे में किसी भी अन्य जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल बृहन्मुंबई नगर निगम की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के संपर्क में रहने का आग्रह किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तटीय शहर में बारिश को ‘रेड अलर्ट’ या भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए पुलिस ने शहरवासियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। आपात स्थिति में 100 और 112 डायल करने को कहा है। पुणे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत बिजली गिरने से हुई। वहीं, ठाणे के बारवी बांध में गिरने से दो लोग डूब गए तथा मुंबई और पालघर में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।मुंबई के सांताक्रूज में वेधशाला ने इस महीने अब तक 1,500 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की है। शहर में कल सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच 122.1 मिमी (सांताक्रूज और कोलाबा के बीच) बारिश दर्ज की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *