रायपुर। रायपुर राजधानी में मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक खत्म हो है। बैठक में लगभग 46 मामलों पर चर्चा हुई। बैठक मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर बैठक की गई। इस बैठक में राजनीतिक प्रकरण वापसी के 46 में से 32 प्रकरणों को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में बचे अन्य 13 प्रकरणों को आमान्य करने का फैसला लिया गया है। इस अहम बैठक में मंत्री समेत अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में मंत्री डॉ. शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल सहित सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा शामिल थे।










