Google Analytics Meta Pixel जिला कलेक्टर ने जन-चौपाल में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता मिली - Ekhabri.com

जिला कलेक्टर ने जन-चौपाल में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता मिली

बलौदाबाजार। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जन-चौपाल में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये। भाटापारा निवासी तीन लोगों -कांता बालानी, रीताबाई एवं संजयकुमार का नागरिकता का मामला बरसों से लम्बित था।  साप्ताहिक जन-चौपाल में आज विभिन्न शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुंप्ता सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

• कलेक्टर ने जन-चौपाल में  निःशक्तजनों को जारी निःशुल्क यात्रा बस सुविधा का पालन नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बस मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश आरटीओ को दिये। वर्ष 2018 में जारी यात्री बस सुविधा का लाभ पुरगांव निवासी दिव्यांग धुरंधर प्रसाद साहू को एक बार भी नहीं मिल सका है। बस चालक राज्य शासन के आदेश को मानने से इंकार करने के साथ ही निःशक्तजनों को यात्रा के दौरान दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत मिली है।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन से आज यहां जन-चौपाल में सैकड़ों लोगों ने आवेदन देकर अपनी फरियाद सुनाई। उन्होंने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

• पलारी के ग्राम खपरी निवासी नारायण ध्रुव ने अपने दो बच्चों को छात्रावास में सीटें  रिक्त होने के बावजूद पलारी छात्रावास में प्रवेश नहीं दिये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को टीएल में रखते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को मामला सुलझाने को कहा।

• अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी हिरमी के खिलाफ दो आदिवासी किसानों ने दरख्वास्त देकर एक सदस्य को नौकरी में नहीं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तब लार्सन एण्ड टूब्रो के नाम से जाना जाने वाला अल्ट्राटेक कम्पनी द्वारा नौकरी के एवज में जमीन लिया गया था। कलेक्टर ने उद्योग विभाग को मामले की जांच करने को कहा है।

Read Also  शराब घोटाले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने चस्पा किया पोस्टर

• कसडोल से छेछर मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा 40 वर्ष पूर्व अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग किसानों ने की। कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को मामले का निराकरण करने के निर्देश दिये।

• बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पण्डरिया एवं चिचिरदा में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक दुकालु यादव एवं चंदराम पैकरा की पारिश्रमिक प्रदान करने के निर्देश डीएफओ को दिये गये। उन्हें लगभग 11 महीने से पारिश्रमिक प्राप्त नहीं हुआ है।

• पलारी के ग्राम दतान से भालूकोना रोड निर्माण में काम कर चुके डेढ़ दर्जन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत करते हुए श्रमिकों ने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार सिंघानिया इन्टरप्राईजेस द्वारा उन्हें दो साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है।

• स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का काम संभालने वाली महिला समूहों को विगत 4 माह से आवंटन नहीं मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इस पत्र को टीएल में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किये।

• पलारी के ग्राम तमोरी ग्राम पंचायत खपरी के ग्रामीणों द्वारा मनरेगा में भ्रष्ट्राचार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए।

• भारतीय स्टेट बैंक की हिरमी शाखा द्वारा लोन के नाम पर युवा बेरोजगारों को परेशान करने का मामला सामने आया।

• ग्राम कुथरौद के अनुसूचित जाति के युवा राजेश कुमार डहरिया ने जन-चौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। उनके आवेदन को टीएल में रखते हुए लीड बैंक अधिकारी को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *