नयापारा राजिम में संचालित है प्राइवेट नर्सिंग होम, इलाज के एवज में मांगे गए 4 लाख रुपए नहीं देने पर किया गर्भपात

गरियाबंद । अवैध रूप से नाबालिग का गर्भपात कराने वाली डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर द्वारा नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर मामला दबाने परिजनों को गुमराह कर पैसों की मांग की गई थी। नयापारा राजिम में संचालित है प्राइवेट नर्सिंग होम। डॉक्टर ने नाबालिग के पेट में गोला है कहकर परिजनों को गुमराह किया था और इलाज के एवज में चार लाख रुपए मांगे थे रुपए न देने पर उसने नाबालिग का गर्भपात करा दिया था और पुलिस को नाबालिगके गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी थी। डॉक्टर ने मामले को दबाने की कोशिश भी की थी। पर गरियाबंद जिला पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही की। मामला जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां के प्रार्थी ने थाना पीपरछेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री की तबियत लगातार खराब रहने से आस पास में आयुर्वेदिक इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं होने से नयापारा राजिम के अंजली नर्सिंग होम में इलाज के लिए गए जहां की डॉक्टर ने सोनोग्राफी कर पेट में गोला होना बताया और कहा कि इलाज के लिए 4 लाख रुपये की मांग की गई। पैसे की व्यवस्था नहीं होने पर दूसरे दिन फिर से उपचार करने जाने पर पीडि़ता का गर्भपात कर दिया। पीडि़ता को पूछने पर गांव के ही शिवकुमार विश्वकर्मा के द्वारा बहला फुसलाकर यौनशोषण कर गर्भवती कर देना बताने पर थाना पीपरछेड़ी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यंत गंभीर होने से एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के पर्यवेक्षक तथा निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जिसके बाद मामले में साक्ष्य संकलन कर नयापारा राजिम स्थित अंजली नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर कविता लाल को नाबालिगतथा उसके माता पिता की सहमति के बिना पुलिस को बिना खबर किये, अवैधानिक रूप से गर्भपात करने के लिए गिरफ्तार कर रिमांड में
जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वेदवती दरियो, सउनि पीताम्बर प्रधान, प्रधान आरक्षक कुलीप ठाकुर, योगेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...