Google Analytics Meta Pixel डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर, प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा - Ekhabri.com

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर, प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए झूलाघर के संचालन की सहमति प्रदान की गई। झूलाघर के साथ ही वहां बच्चों के लिए प्लेइंग जोन भी विकसित किया जाएगा। तीनों पालियों में इसके संचालन के लिए स्टॉफ की नियुक्ति भी की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर विधि से करने कहा। श्री सिंहदेव ने महाविद्यालय भवन, छात्रावास एवं नए भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए समय-सीमा तय कर कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने कहा। समिति की पिछली बैठक में इसके लिए तीन करोड़ रूपए का अनुमोदन किया गया था। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी बजट से पुस्तक एवं जर्नल्स की खरीदी के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। बैठक में विगत 28 अगस्त को हुए बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। डीन डॉ. तृप्ति नागरिया ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन के नॉर्म्स के अनुसार कैल लैब के लिए 20 कम्प्यूटर्स की खरीदी के लिए सीएसआईडीसी के ई-मानक पोर्टल पर आॅर्डर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एनएमसी के मापदंड के अनुसार महाविद्यालय के सभी छह लेक्चर हॉल में आॅडियो-विजुअल सिस्टम और स्मार्ट वर्चुअल क्लास-रूम के लिए डेमों कर लिया गया है। इसकी स्थापना के लिए जल्दी ही निविदा की कार्यवाही की जाएगी। सामान्य परिषद की पिछली बैठक में इसके लिए 60 लाख रूपए की अनुमति प्रदान की गई है। सामान्य परिषद की बैठक में डॉ. विनीत जैन, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. के.के. साहू, डॉ. देवेन्द्र नायक, फिजियो थेरेपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित राजपूत और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...