नोएडा में नशे में धुत लड़की ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी की। घटना शुक्रवार रात सेक्टर 121 की अजनारा होम्स हाउसिंग सोसाइटी की है। जिस समय लड़की गार्ड के साथ बदतमीजी कर रही थी, उस समय वहां पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन, गार्ड को बचाने की जगह तमाशा देखती रही।बाद में पुलिस ने शांति भंग की धारा में फेस-3 थाना क्षेत्र में 2 लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियां कार से सोसाइटी पहुंचीं। कार पर स्टीकर नहीं लगा था, इसलिए गार्ड ने गेट नहीं खोला। इस बात पर वे भड़क गईं और जमकर ड्रामा किया।
गार्ड पीछे हाथ बांधकर खड़ा रहा
घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 3 लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं। इनमें से एक ने गार्ड का कॉलर पकड़ा और उसकी टोपी फेंक दी। इस दौरान गार्ड पीछे हाथ बांधकर खड़ा रहा। लड़की किसी विशु के बारे में भी पूछ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि हंगामा करने वाली लड़की न ठीक से खड़ी हो पा रही है न बोल पा रही है।
इस दौरान उसके साथ खड़ी एक और लड़की उसे ये सब करने से मना करती है, लेकिन वह नहीं मानती है। वह कहती है- मेरा बाप भी तो है कुछ। हंगामा कर रही लड़की की दोस्त भी मोबाइल लेकर वीडियो बनाती हुई दिख रही है। पुलिस ने बताया कि लड़कियां अजनारा होम्स में किराए पर रहती हैं।
फूड सप्लीमेंट सप्लाई का बिजनेस करती है लड़की
ADCP एसएम खान ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ NCR यानी नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है युवती नशे में धुत है। कॉलर पकड़ने वाली लड़की का नाम अंजली है और नैनीताल की रहने वाली है। वहीं दूसरी काकुल है। अंजली का फूड सप्लीमेंट का काम है, जिसे जिम में सप्लाई किया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...