Google Analytics Meta Pixel मुझे कंस की औलादों का सफाया करना है:मेरा जन्म जन्माष्टमी को हुआ: केजरीवाल - Ekhabri.com

मुझे कंस की औलादों का सफाया करना है:मेरा जन्म जन्माष्टमी को हुआ: केजरीवाल

वडोदरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वडोदरा में तिरंगा यात्रा की रैली में कहा- मेरा जन्म श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने मुझे एक काम देकर भेजा है। मुझे इन कंस की औलादों का सफाया करना है। जनता को इनसे मुक्ति दिलानी है। केजरीवाल ने ये बातें किसी व्यक्ति, पार्टी या संगठन का नाम लिए बिना कहीं। केजरीवाल ने कहा- मैं एक बेहद धार्मिक आदमी हूं। अब ये लोग भगवान को भी बदनाम करने लगे हैं। ये सारी असुरी शक्तियां एक हो गईं हैं। मैं हनुमान जी का कट्टर भक्त हूं। हनुमान जी की मेरे ऊपर बहुत कृपा है। केजरीवाल ने जय श्रीकृष्ण और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

पोस्टर विवाद का दिया जवाब
केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मैं देख रहा हूं जब से मेरा गुजरात आना हुआ, तब से पूरे गुजरात में मेरे खिलाफ पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए हैं। मेरे खिलाफ लगाए वो तो ठीक है। वो मुझसे नफरत करते हैं। मेरे खिलाफ चाहे जो कर लें, लेकिन उन होर्डिंग्स और पोस्टर के ऊपर भगवान के खिलाफ बड़े अपशब्द इस्तेमाल किए हैं। भगवान का अपमान किया है। जिन्होंने यह किया है, वे नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि भगवान के खिलाफ ऐसे अपशब्द कहें हैं, गुजरात के लोग कतई यह पसंद नहीं करेंगे।’ तिरंगा यात्रा में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। केजरीवाल ने कहा, ‘गुजरात में सरकार बनने के बाद हम किसानों को पंजाब की तरह 5 फसलों पर एमएसपी देंगे। फसल नुकसान पर 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा देंगे। पर्याप्त बिजली देंगे। गुजरात में किसानों की सारी समस्याएं दूर करेंगे।’

Read Also  भारत ने 91 रन से जीता तीसरा टी- सूर्यकुमार का तीसरा शतक

हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं: गुजरात में पोस्टर पर लिखा, केजरीवाल को मुस्लिम टोपी पहनाई
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की सड़कों पर शनिवार को हिंदू विरोधी नारों के साथ पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टर्स में अरविंद केजरीवाल को मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया है। एक पोस्टर में लिखा है- मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है- मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता। पूरी खबर पढ़ें

हम हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर नहीं मानेंगे; केजरीवाल के मंत्री पर यह शपथ दिलाने का आरोप
दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू धर्म विरोधी बयान देने का आरोप लगा था। वे दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया था। इसमें मंत्री राजेंद्र पाल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। मनोज ने अपने ट्वीट में सवाल पूछा है कि अअढ इतनी हिंदू विरोधी क्यों है?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...