बड़गाम में कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या और इससे उपजे आक्रोश को भुनाने के लिए राजनीति शुरू हो गई है। स्वयं को कश्मीरी हिंदुओं का हितैषी दिखाने की कोशिश में गुपकार गठबंधन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। साथ ही पीपुल्स एलांयस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने कश्मीरी हिंदुओं से घाटी न छोड़ने की भी अपील की है। इसे कश्मीरी हिंदुओं के आक्रोश को भुनाने का प्रयास माना जा रहा है। पहली बार कश्मीरी हिंदू हत्याओं के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि जब केंद्र सरकार कश्मीरी हिंदुओं की घर वापसी के प्रयास तेज करती दिख रही है, ऐसे में आतंकी संगठन कश्मीरी हिंदुओं और अन्य राज्य से आए श्रमिकों को निशाना बनाकर अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं।
टारगेट किलिंग और कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गुपकार गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल डा. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिला है। उनके साथ पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता यूसुफ तारीगामी, सांसद हसनैन मसूदी और अवामी नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ उपप्रधान मुजफ्फर शाह भी रहे। उपराज्यपाल ने सभी कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया। उपराज्यपाल ने साफ कर दिया कि सुरक्षा बलों को निर्दोष लोगों के हत्यारों को सजा देने के लिए खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हत्यारों का सहयोग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उपराज्यपाल ने साफ किया कि आतंकवाद और आतंक के तंत्र के खात्मे और विकास के मसले पर सभी दलों के सुझावों का स्वागत है। उपराज्यपाल ने कहा, ‘मेरे दरवाजे लोगों के लिए सदा खुले हैं। राजनीति और समाज के सभी वर्गों को आतंक के तंत्र के खात्मे के लिए साथ आना चाहिए।”
उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद पीएजीडी के प्रवक्ता यूसुफ तारीगामी ने कहा कि अगर राहुल भट्ट की हत्या के बाद कश्मीरी हिंदू घरों को छोड़कर घाटी से जाना चाहते हैं तो कश्मीरी मुसलमान कहां जाएं? अगर राहुल की हत्या हुई है तो पुलिस कांस्टेबल रियाज को भी आतंकियों ने मारा है। रियाज के स्वजन और रिश्तेदार कहां जाएं? इसीलिए कोई भी अपना घर न छोड़ें। यह हम सभी का घर है और हम सभी को मिलकर इसे सहना है। एक दूसरे को सुरक्षित बनाना भी है।
तारीगामी ने बताया कि डा. फारूक ने उपराज्यपाल कश्मीरी हिंदुओं को सुरक्षित जगहों पर नियुक्त करने की मांग की। हालांकि उनका तबादला कश्मीर से बाहर करने का कोई भी सवाल नहीं है। उपराज्यपाल भी इससे सहमत दिखे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन जो लोग हमारी एकता को खतरे में डाल रहे हैं, उन्हें कोई भी सहयोग न दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...