बेमेतरा-भारी बारिश के चलते तीन दिनों के लिए स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, इसके लिए बेमेतरा कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर से जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जिले के समस्त शासकीय , अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रो में 27 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक छुट्टी घोषित की गई है। यह अवकाश सिर्फ छात्र-छात्राओं व् बच्चो लिए है, जबकि शिक्षक, स्टाप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कार्य पर आएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को इस आदेश का कड़ी से पालन करने को कहा है।









