दुर्ग पुलिस ने एक निजी बस रायपुर आ रहे दो लोगों से 21 किलो सोना के साथ पकड़ा है। बस से सफर कर रहे दोनों लोगों के बैग की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसमें से सात पैकेटों में सोने की ईंटें और बिस्किट मिले। दोनों ही लोग सोने का काई वैध कागकाज नहीं दिखा पाए तो बड़ी चोरी या तस्करी के शक से पुलिस की टीम के कान खड़े हो गए। जब्त किए गए पार्सलों में से दो खुले पाए गए थे। हालांकि बाद में सोना-चांदी व्यापारी और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष थाना पहुंचे और जिस व्यवसायी का सोना था। उससे मंगवाकर पेश किया। कागजात देखने के बाद पुलिस ने सोना लौटा दिया।
पुलिस के मुताबिक, बस स्टैंड दुर्ग में दो व्यक्ति नवीन ट्रैवेल्स की बस से बैग लेकर जा रहे थे। संदेहास्पद होने पर बस के ड्राइवर ने रोककर चेक किया तो उसकी आँखें फटी की फटी रह गई। उनके बैग में सात पैकेटों में गोल्ड की ईंटें और बिस्किट थे। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस दोनों व्यक्तियों के साथ बैग को ज़ब्त कर थाना ले आई। जांच में पता चला कि बैग में सात पार्सलों में सोना रखा गया है। जब्त पार्सलों में से दो खुले पाए गए थे। पुलिस ने सोना को तौला गया तो पता चला कि 21 किलो से भी ज़्यादा है। बरामद सोना ईंट, बिस्किट और ज़ेवरात थे। इनकी कीमत अरबों में बताई जा रही है।
दोनों से पूछताछ की गई तो बताया कि यह सोना रायपुर और राजनांदगाँव के कुछ सराफ़ा व्यापारियों का है। वह काग़ज़ात के साथ सोने को मुंबई, सूरत, कोलकाता और जयपुर डिलीवरी करने जा रहे थे। बिल्स की जाँच भी की गई तो सोने का मालिकाना और काग़ज़ात सही थे। गवाहों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई कर दोनों व्यक्तियों को वापस कर दिया गया। इस दौरान सोना-चांदी के व्यापारी और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश साँखला थाने पहुंचे।
यह मामला सोना तस्करी से जुड़ा हो सकता है, वैसे भी छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी और सीबीआई द्वारा लगातार छापे मारे जा रहे हैं। क्या ऐसे में कोई गोल्ड के व्यापारी से मिल कर अपने उस कीमती ईंटों और बिस्किटों को कहीं खपाने या छुपाने की कोशिश तो नहीं कर रहा था। हालांकि दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने सोना-चांदी रायपुर के व्यापारी द्वारा बिल दिखाने पर उसे वापस दे दिया। यह सलाह भी दी कि आगे से वह ऐसा ना करे, नहीं तो गम्भीर अपराध घटने में तनिक भी देरी नहीं होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...