Google Analytics Meta Pixel आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आज गांधी जयंती पर वृहद आयोजन एक साथ-एक समय पर प्रदेश के सभी जिलों में होगी सायकल रैली - Ekhabri.com

आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आज गांधी जयंती पर वृहद आयोजन एक साथ-एक समय पर प्रदेश के सभी जिलों में होगी सायकल रैली

रायपुर। आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में प्रातः 10 बजे भव्य सायकल रैली निकाली जाएगी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने तथा आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस सायकल रैली में उच्चतर माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार देश के सभी राज्यों में आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में 23 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान विविध आयोजन किये जा रहे हैं। 02 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में योजना की जागरूकता को लेकर सायकल रैली आयोजित है। स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता से आयोजित होने वाली सायकल रैली को लेकर सभी जिलों में तैयारियां पूरी हो गई है। सायकल रैली को लेकर छात्र-छत्राओं में जबरदस्त उत्साह है। जिला प्रशासन भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के मार्गदर्शन में राज्य में बीते पौने चार सालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ करने के साथ ही मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, दाई-दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाने को लेकर उल्लेखनीय कार्य हुए है। मलेरिया मुक्त बस्तर के बाद मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के चलते वनांचल में मलेरिया से मौत के आंकड़े में बेहद कमी आयी है। कुपोषण और एनीमिया के चक्र से बच्चों और महिलाओं बाहर निकालने में मदद मिली है। यही वजह है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य को बीते वर्ष राष्ट्रीय स्तर के चार पुरस्कार एवं अभी हाल ही में 26 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय स्तर के दो पुरस्कार मिले हैं।

Read Also  शिक्षा सत्र 2021-22 में कुल 60 दिनों का अवकाश, दशहरा में 4 दिन वहीं दीवाली में 5 दिन रहेंगे स्कूल कालेज बंद


 
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड के पंजीयन की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीते 23 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के मार्गदर्शन में अंबिकापुर में स्कूली छात्र-छात्राओं की सायकल रैली का आयोजन किया था। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार लाभ लेने के लिये आयुष्मान कार्ड पंजीयन की अनिवार्यता के लिये जागरूकता लाने व उत्साहवर्धन के लिये आयोजन में शामिल हुये।



आयुष्मान पखवाड़े के परिप्रेक्ष्य में 23 सिंतबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सभी जिलों में ब्लॉक स्तरीय हेल्थ कैम्प आयोजित किये जा रहे है। कैम्प में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण में किसी तरह की बीमारी सामने आने पर योजना के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। गंभीर बीमारी होने की स्थिति में उच्च चिकित्सा संस्थानों में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से भी निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...