राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
रायपुर, 14 जून 2024: छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को सुधारने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में अब डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें राजस्व विभाग द्वारा भूमि का जियो-रेफ्रेंसिंग कार्य तेजी से चल रहा है। जियो-रेफ्रेंसिंग से भूमि विवादों में कमी आएगी और फसलों की ई-गिरदावरी का कार्य आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन और बेहतर प्रशासन के लिए आईटी के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए हैं। उनकी मंशा के अनुरूप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को भूमि के जियो-रेफ्रेंसिंग कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी कार्यवाही
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बैठक में कहा कि ग्रामीणों और किसानों को नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और व्यपवर्तन कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से दूर करने के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी और अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए।
भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार के लिए अभियान
राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि अविवादित नामांतरण प्रकरणों के अनावश्यक खारिज होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। किसानों के भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार के लिए पंचायत स्तर पर आवेदन लेकर निराकरण किया जाए। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य के सभी जिलों में खेल आयोजन के लिए मैदान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।
राजस्व प्राप्ति बढ़ाने पर जोर
राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न स्त्रोतों से राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य होना चाहिए। डायवर्सन भूमि का लंबित शुल्क वसूली की जाए। अधिक राजस्व प्राप्ति से विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति मिलेगी।
राजस्व मामलें के निराकरण के लिए ठोस रणनीति
समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने बताया कि राज्य में राजस्व संबंधी प्रकरणों के तेजी से निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। संचालक रमेश शर्मा ने बताया कि भुइँया सॉफ्टवेयर में राजस्व रिकार्ड अद्यतन है और जमीनों के स्थायी चिन्हांकन के लिए चांदा-मुनारा निर्माण तेजी से हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...