Google Analytics Meta Pixel रक्षाबंधन पर 50 महिलाओं को ई-रिक्शा, जशपुर में शुरू हुई नई आत्मनिर्भरता पहल - Ekhabri.com

रक्षाबंधन पर 50 महिलाओं को ई-रिक्शा, जशपुर में शुरू हुई नई आत्मनिर्भरता पहल

जशपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया कैंप कार्यालय से महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत जशपुर जिले की 50 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए गए, जिससे उन्हें नियमित आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

 

रक्षाबंधन के आत्मीय माहौल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी और मिठाई भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री का महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना मजबूत परिवार और समृद्ध समाज की बुनियाद है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा महिलाओं के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि नियमित आमदनी और सम्मानजनक स्वरोजगार का माध्यम भी बनेगा।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना है, जिनसे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और परिवार की आर्थिक प्रगति में मजबूत भूमिका निभा सकें।

 

पिछले रक्षाबंधन पर 14, इस बार 50 महिलाओं को ई-रिक्शा

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल लगातार विस्तार ले रही है। पिछले रक्षाबंधन पर्व पर स्व-सहायता समूहों की 14 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए थे। इस वर्ष ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना के तहत 50 और महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं।

Read Also  समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

 

उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में भी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 92 ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। ई-रिक्शा संचालित करने वाली महिलाएं प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपये तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आय बढ़ने के साथ आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी महिला के हाथ में स्वयं की कमाई आती है तो उसका लाभ पूरे परिवार को मिलता है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और भविष्य के लिए बचत जैसे कार्यों में यह आय महत्वपूर्ण सहारा बनती है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं को ऐसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना है।

 

किराना और सब्जी कारोबार से लेकर ई-रिक्शा तक आगे बढ़ रहीं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय और विभिन्न छोटे उद्यमों सहित अनेक आजीविका गतिविधियों से जुड़ी हैं। अब ई-रिक्शा जैसी सेवाओं में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है, ताकि महिलाओं के उद्यम टिकाऊ बनें और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने और व्यवसाय का विस्तार करने के लिए मुद्रा ऋण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने महिलाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम शुरू करने का आह्वान किया।

Read Also  65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

 

‘जशपुर एक्सप्रेस’ से स्थानीय रोजगार और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

 

‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना के माध्यम से महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। इससे महिलाओं को नियमित आमदनी का साधन मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आवागमन की सुविधा भी बेहतर होने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी मेहनत से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और शासन की योजनाओं तथा अपने परिश्रम के बल पर परिवार की आर्थिक शक्ति बनने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान दे रही हैं।

 

बगिया में करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बगिया क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बगिया में यादव मोहल्ला तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, भवन और अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास से लोगों के जीवन में सहूलियत बढ़ती है और स्थानीय विकास को गति मिलती है।

 

राखी के स्नेह के साथ आत्मनिर्भरता का संकल्प

 

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और मुख्यमंत्री के बीच आत्मीय संवाद हुआ। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बहनों को साड़ी और मिठाई भेंट करते हुए उनके सुखद, समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।

Read Also  नरहरपुर में ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएँ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार कार्य करने की प्रेरणा देता है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की हर महिला को आगे बढ़ने का अवसर मिले, वह आर्थिक रूप से सशक्त बने और अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्धि में सहभागी बने।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *