Google Analytics Meta Pixel एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे : विष्णु देव साय - Ekhabri.com

एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे : विष्णु देव साय

 

  • डबल इंजन की सरकार में विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे
  • वादाखिलाफी कांग्रेस की फिदरत, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार

 

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साय ने यहां भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में आज से बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है, इस अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हमें जी-तोड़ मेहनत कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि वादाखिलाफी कांग्रेस की फिदरत है, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपके लोकसभा में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा, इसलिए हमारे पास कम समय है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता दस – दस घरों तक पहुंचे

 

मुख्यमंत्री बोले हम सबके लिए गर्व का विषय है कि आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनकी वजह से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए काम किया है। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में हमें बस्तर से एक सांसद जीता कर मोदी जी को जिताना है। आप सभी स्वयं को महेश कश्यप मानकर मतदाताओं के घर-घर जाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ को जो गारंटियां प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी, उन्हें पूरा करने में हमने सौ दिनों में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपके विश्वास से हम एक-एक वादा पूरा करेंगे। कांग्रेस ने गरीबों को आवास नहीं दिया, हमने 18 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए। 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया बोनस दिया। हमारे वनवासियों से अब हम 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में तेंदुपत्ता खरीद रहे हैं, संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना भी शुरू कर बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना भी जारी रखेंगे। बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है। आप तक सरकार की सारी योजनाएं पहुंचे इसलिए हमने नियत नेल्लानार योजना की शुरुआत की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *