Google Analytics Meta Pixel पहले लाल बत्ती में घूमते थे माफिया, दंगों को यूपी की पहचान बना दिया था : पीएम मोदी - Ekhabri.com

पहले लाल बत्ती में घूमते थे माफिया, दंगों को यूपी की पहचान बना दिया था : पीएम मोदी

 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले माफिया लाल बत्ती में घूमते थे। दंगों को यूपी की पहचान बना दिया गया था। इसका नुकसान व्यापारियों- कारोबारियों को होता था। सपा ने माफियाओं को पाला-पोसा, टिकट दिया। पहले यहां विरोधियों को खुलेआम गोलियों से भून दिया जाता था। सपा की सरकार में हर महीने 2-3 दंगे होते थे। इसका नुकसान गरीबों को होता था।

 

इंडी गठबंधन वालों ने गाजीपुर के साथ विश्वासघात किया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेगी। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुट कर जीने को मजबूर रहे। सपा और कांग्रेस में कुछ आदतें मिलती हैं। पहला परिवारवादी, दूसरा जातिवादी और तीसरा भ्रष्टाचार। कांग्रेस ने हमारी सेना के जवानों का मखौल उड़ाया था। उन्हें मूर्ख बनाने का भरसक प्रयास किया था। 2013 में भाजपा ने मुझे पीएम पद का प्रत्याशी बनाया तो मैंने वन रैंक वन पेंशन लागू करने का ऐलान किया। इससे कांग्रेस घबरा गई। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का अपमान किया। गाजीपुर, यूपी या पूरा देश हो, परिवारवादी नेता अपने परिवार के लिए महल पर महल बनाते गए लेकिन, गांव गरीब, किसान वंचित लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान रहे।

 

पीएम मोदी ने कहा कि दस साल में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यहां की तकलीफ को सबसे पहले हमारे गहमरी बाबू ने उठाया था। उन्होंने संसद में नेहरू जी को यहां की स्थिति बताई थी। आंख में आंसू के साथ बाबूजी ने कहा कि कैसे यहां के लोग जानवरों के गोबर से गेहूं चुनकर खाते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसमें भी राजनीतिक मौके तलाश लिए। आज मुझे संतोष है कि हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है।

Read Also  चोरी की तालिबानी सजा, गार्ड को उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा

 

पीएम मोदी ने कहा कि काम लटकाने और हक मारने में तो कांग्रेस को महारत हासिल है। इन्होंने हमारे सेना के वीर जवानों को वन रैंक, वन पेंशन तक नहीं मिलने दिया। वन रैंक, वन पेंशन तब लागू हुई, जब मोदी आया। गाजीपुर की धरती पराक्रम और शौर्य की गाथाएं बताती है। गाजीपुर की परंपरा और यहां का गमहर गांव का नाम ही काफी है। जहां हर घर से जांबाज निकलते हों, यह गौरव गाजीपुर के अलावा किसी को मिला है क्या? पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *