Google Analytics Meta Pixel चोटिल रोहित की जगह ईश्वरन को मिल सकती है जगह - Ekhabri.com

चोटिल रोहित की जगह ईश्वरन को मिल सकती है जगह

भारत “ए” के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से चटगांव में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर बुलाया जा सकता है। बायें हाथ के अंगूठे की हड्डी खिसकने के कारण रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर रहेंगे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, अभिमन्यु ईश्वरन ने ए टेस्ट सीरीज में लगातार दो शतक लगाए हैं। वह सिलहट में दूसरा ए टेस्ट पूरा होने के बाद चटगांव में दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

 

 

ईश्वरन ने पहले ए टेस्ट में 141 रन और दूसरे में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 144 रन बनाकर नाबाद थे। ईश्वर के रोहित के कवर के तौर पर शामिल होने पर भारतीय पारी की शुरुआत शुभमन गिल और कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ही करेंगे। समझा जाता है कि बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार या उमरान मलिक चोटिल मोहम्मद शमी की जगह ले सकते हैं। घुटने के आपरेशन के बाद एक भी मैच नहीं खेल सके हरफनमौला रविद्र जडेजा सीधे टेस्ट खेलेंगे। अक्षर पटेल टीम में हैं और सौरभ कुमार को उनके बैकअप के तौर पर ए टीम से बुलाया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव इस सत्र में मुंबई के लिये रणजी खेलने की पुष्टि कर चुके हैं।

 

 

तमीम फिट नहीं, जाकिर हसन बांग्लादेश की टीम में शामिल
बांग्लादेश ने 14 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये शीर्ष क्रम बल्लेबाज जाकिर हसन को पहली बार टीम में शामिल किया। हसन को टीम में शामिल करने का फैसला अनुभवी तमीम इकबाल के “ग्रोइन” चोट से नहीं उबर पाने के कारण किया है। हसन को भारत ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत टेस्ट में “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया था और वह प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी थे।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, हमारे फिजियो ने कहा कि वह (तमीम) पहला टेस्ट नहीं खेल पायेगा¸ लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिये उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसिलए हमने शुरुआती टेस्ट के लिए ही टीम की घोषणा की है।

 

 

टीम : महमूदुल हसन, नजमुल हसन शांटो, मोमिनुल हक, यासिर अली चौधरी, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, जाकिर हसन, रेजाऊर रहमान राजा और अनामुल हक बिजाय।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...